02 Jun 2021
कर्नाटक में विदेश जाने वाले छात्रों और नौकरी करने वाले लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ कर दिया गया है। टीकाकरण की पुष्टि को भी पासपोर्ट से जोड़ा गया है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वथ नारायण कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए बताया कि इन समूहों के हित को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम समय अंतराल में कोविशील्ड की खुराक दी गई है, जिसको 12 सप्ताह से घटाकर 6 सप्ताह से थोड़ा कम कर दिया गया है।
02 Jun 2021 01:33AM,by: Vikash Kumar
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक शाखाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बैंक ने अपने ब्रांचों को खोलने और बंद होने के समय में बदलाव करते हुए इसे पहले से दो घंटे के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब एसबीआई की शाखाएं 10 बजे सुबह से लेकर शाम के 4 बजे तक खुली रहेंगी।
02 Jun 2021 01:33AM,by: Vikash Kumar
सरकार ने पूर्व पत्रकार स्वपन दासगुप्ता को राज्यसभा में मनोनीत किया है. बता दें कि बीजेपी के टिकट पर स्वपन दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. टिकट मिलने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने राज्यसभा की सदस्यता पर सवाल उठाए थे. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था.
02 Jun 2021 01:13AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


