02 Jun 2022

Generic placeholder image

रायपुर, थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए अपने हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट भेजा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बैग और बैडमिंटन रैकेट शामिल है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री श्री बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें यह उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की ओर से मिले इस उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि थॉमस कप जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा है। गौरतलब है कि भारत ने 73 वर्ष में पहली बार बैडमिंटन की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता थॉमस कप जीता है। 

02 Jun 2022 09:01AM,
by: Imran Khan