02 Aug 2024

Generic placeholder image

सतारा और कोल्हापुर महाराष्ट्र के दो शहर है जिनकी आपस में दूरी 122 किलोमीटर है। ये दूरी दो खिलाड़ियों के बीच की भी है जिन्होंने 1952 और 2024ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन किया है। पहले है के डी जाधव जिन्होंने 1952के हेलेंस्की ओलंपिक खेलों मे आजाद भारत की तरफ से पहला व्यक्तिगत मेडल दिलाया था। 72साल गुजर गए और पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर अवसर आया जब महाराष्ट्र के स्वप्निल ने सपना सच करते हुए देश को तीसरा मेडल दिलवाया।। मेडल का रंग कैसा है ये सारगत बात नही है क्योंकि विश्व के मंच पर एक एक शूट के आगे पीछे होने से मेडल हाथ से छिटक जाता है। सेकंड के सौवें हिस्से से भारतीय ओलंपिक संघ की वर्तमान अध्यक्ष पी टी उषा मेडल नही जीत पाई थी। I कारण ब्रॉन्ज मेडल भी गोल्ड मेडल के बराबर ही हैसियत रखता है। सपने को सच करते स्वप्निल

02 Aug 2024 06:43AM,
by: Babuaa Desk