03 May 2021
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर प्रदेश में वर्तमान में 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक कंटैनमेंट जोन घोषित होने के कारण राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें वांछित राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर केन्द्र सरकार से मांग की है कि व्यवसायियों द्वारा विभिन्न प्रकार की विवरणियों को प्रस्तुत करने की अप्रैल एवं मई माह की तिथियों को दो माह के लिए बढ़ाया जाए साथ ही व्यवसाय संचालन हेतु लिए गए ऋण के मूलधन और ब्याज की किश्तों के भुगतान की समय-सीमा को कम से कम 3 माह की स्थगन अवधि प्रदान करने पर विचार किया जाए
03 May 2021 12:49PM,by: Thaneshwar sahu
सरकार ने MyGov कोविड-19 हेल्पडेस्क के वॉट्सऐप चैटबॉट को अपडेट किया है जो अब लोगों को उनके नज़दीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी देगा। इसके लिए लोगों को वॉट्सऐप पर +919013151515 नंबर पर 'Namaste' लिखकर भेजना होगा। चैटबॉट के जवाब देने पर यूज़र्स को अपना 6 अंकों का पिन कोड डालना होगा जिसके बाद उन्हें निकटतम टीकाकरण केंद्रों की सूची दिखेगी।
03 May 2021 12:29PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए चिकित्सक कर्मियों की उपलब्धता को पढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत NEET-PG परीक्षा को कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित करने को कहा गया है। पीएमओ ऑफिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को फैकल्टी की देखरेख में टेलीकंसल्टेशन और हल्के कोविड मामलों की निगरानी के लिए उपयोग किया जा सकता है। वही सीनियर डॉक्टर और नर्सों को की देखरेख में बीएससी, जीएनएम की योग्य नर्सों का पूर्णकालिक नर्सिंग में उपयोग किया जा सकता है।
03 May 2021 12:29PM,by: Babuaa Desk
नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने एक साझा बयान में केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना के प्रचंड वेग को देखते हुए सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए। इस बयान पर सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे सहित 13 नेताओं के हस्ताक्षर हैं।
03 May 2021 11:58AM,by: Vikash Kumar
देखा जाए तो आम भारतीय व्यक्ति जो 1932 के सालो से लेकर आने वाले सालो में जन्म लिया है उसके जीवन मे फिल्मो के गाने की महक है। अनपढ़ व्यक्ति भी किसी गाने को गुनगुनाने की हैसियत रखता है। सुर बैठे या न बैठे,वाद्य यंत्र बजे न बजे, आवाज सहगल, मुकेश,रफी,किशोर,अर्जित,के के या फिर लता, आशा, हेमलता, शारदा, अल्का सुनिधि,श्रेया य जैसी हो या न हो गीत गाते है। हमे रेडियो के उद्घोषक सहित टेलीविजन में गीत दिखाने -सुनानेवाले फिल्म का नाम, गायक गायिका, गीतकार,संगीतकार का नाम दिखाते है। हम अभिनय करने वालो को याद रखते है, गाने वालो को याद रखते है, कुछ हद तक संगीतकारों को भी याद रखते है लेकिन जो व्यक्ति एक गीत को जन्म देता है, वह गुमनाम ही रह जाता है।कहा जाता है कि गीतकार केवल आटा गुथनेवाला होता है।उसे रोटी का आकार संगीतकार,गायक गायिका औऱ अभिनय करनेवाले अभिनेता,अभिनेत्री सहित डायरेक्टर सहित कैमरामैन का होता है।यही वजह है कि हम गीतकार को याद नही रखते या बाकी लोगो की मेहनत इतनी प्रखर हो जाती है कि गीतकार के गुमनाम होने के अलावा कोई विकल्प शेष नही रह जाता है। मुझे लगता है कि गीतकार को भी नाम के अलावा प्रसिद्धि मिलना चाहिये। कलम के लयनुमा पुरौधा
03 May 2021 11:30AM,by: Thaneshwar sahu
4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस के लिए निराशाजनक प्रदर्शन रहा। बंगाल में कांग्रेस एक भी सीट पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई। कांग्रेस को केरल से काफी ज्यादा उम्मीदें थी, पर वहां लेफ्ट पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाती नजर आ रही है। फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।
03 May 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






