03 Aug 2021
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म 'बेल बॉटम' का ट्रेलर आज शाम रिलीज होने वाला हैl फैन्स अंदाजा लगा रहे है कि ये फिल्म शानदार होगाl अक्षय कुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कहा है कि "तेज याददाश्त, नेशनल लेवल शतरंज खिलाड़ी, गाना सिखाता है, हिंदी, इंग्लिश, जर्मन बोल लेता है, बाकी बताएंगे ट्रेलर के साथ, बेल बॉटम ट्रेलर कल शाम को रिलीज होगाl ये फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होगा। आज शाम रिलीज होगा फिल्म 'बेल बाटम' का ट्रेलर
03 Aug 2021 11:26AM,by: Anurag patel
2030 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। यह कहना है कि अमेरिका के एक पूर्व शीर्ष राजनयिक का। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ बहुत कुछ कर सकते हैं। रिचर्ड वर्मा ने कहा, "मैं वर्ष 2030 को देखता हूं और मुझे एक ऐसा भारत दिखाई देता है जो लगभग हर वर्ग में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।''
03 Aug 2021 11:19AM,by: Vikash Kumar
जगदलपुर : इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्तनपान दिवस पर शिक्षकों द्वारा सभी छात्र -छात्राओं के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम नर्सिंग के सभी छात्र - छात्राओ ने भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे छात्र -छात्राओं द्वारा पोस्टर बनाया गया जिसके माध्यम से स्तनपान के महत्त्व को बताया गया।
03 Aug 2021 11:18AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में बिजली की दर मे बढ़ोतरी को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि @INCChhattisgarh सरकार की कथनी थी " बिजली बिल हाफ" और करनी है "घर की बचत साफ", कोरोना संकट के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे प्रदेशवासियों पर बिजली की दरों में बढ़ोतरी का फैसला बोझ बढ़ाने वाला है। भूपेश बघेल जी यह वादाखिलाफी के साथ ही परेशानियां बढ़ाने वाला निर्णय है।
03 Aug 2021 11:08AM,by: Anurag patel
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात किया। इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं को नाश्ते पर आमंत्रित किया था। शरद पवार ने कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात किया था। अभी मुलाकात की वजह स्पष्ट नहीं हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे शरद पवार
03 Aug 2021 11:08AM,by: Anurag patel
रसायन निर्माता एसआरएफ ने मंगलवार को गुजरात के दहेज में रसायन परिसर में हुई एक घटना की जानकारी दी, जिसमें कंपनी ने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
"हमें आपको सूचित करना होगा कि गुजरात में हमारे दहेज केमिकल कॉम्प्लेक्स में पी 2 प्लांट में एक घटना हुई थी। इसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई और दो अन्य घायल हो गए, '' कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में सूचित किया। एसआरएफ के गुजरात केमिकल प्लांट की घटना में एक की मौत, दो घायल
03 Aug 2021 10:31AM, by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर जब अपना लगातार आठवां भाषण देंगे तो 15 अगस्त को लाल किला में भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपने आवास पर भी आमंत्रित कर उनसे बातचीत करेंगे. टोक्यो ओलंपिक में 120 से अधिक खिलाड़ियों सहित 228 लोगों का दल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है. पीएम मोदी नियमित रूप से टीम को प्रोत्साहित करते रहते हैं और उन्होंने कई खिलाड़ियों से बातचीत भी की है.
03 Aug 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




