04 Mar 2021
दुर्ग : चल रही आर्मी भर्ती रैली में पहले दिन लगभग साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्री-हाइट के लिए लगभग 2000 लोगों ने क्वालिफाई किया। साथ ही लगभग 270 अभ्यर्थियों ने दौड़ में क्वालिफाई किया। इस मौके पर प्रदेश के आर्मी रिक्रूटमेंट के डायरेक्टर, सेना मेडल, कर्नल एस. रमेश की मानिटरिंग में भर्ती रैली हुई। भर्ती स्थल पर सुविधाओं का निरीक्षण करने कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुविधाओं की निरंतर मानिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर बनाये गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर में जो लोग सहायता के लिए फोन करते हैं उनकी अविलंब सहायता सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों के लिए जो रहने की व्यवस्था की गई है। वहाँ साफ-सफाई की मुकम्मल सुविधा रखी जाए। साथ ही खाने-पीने की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई, एसडीएम खेमलाल वर्मा एवं उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे, मेजर सुलेमान हुसैन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती के दौरान आरंभिक रूप से प्रतिभागियों को मार्शलिंग एरिया में रखा गया। फिर इसके बाद उन्हें भर्ती स्थल में ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थलों पर फ्लैक्स लगाये गये हैं तथा सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों के रूकने की व्यवस्था की जानकारी दी गई है। श्री कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो लगातार अभ्यर्थियों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
04 Mar 2021 09:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा बिना पंजीयन मकानों का निर्माण और विक्रय करने के कारण रूद्र होम्स पर 50 हजार रूपए की शास्ति अधिरोपित किया गया है। रूद्र होम्स पर अवैध कॉलोनी के विकास करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर बिलासपुर को दिए गए हैं।
04 Mar 2021 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता को LNJP अस्पताल में COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली। केजरीवाल ने कहा, "हमने कोविशिल्ड लिया। हमें कोई समस्या नहीं है (टीकाकरण के बाद) और अच्छे स्वास्थ्य में हैं।" COVID -19 टीकाकरण के इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग कॉमरेडिटी से पीड़ित हैं।
04 Mar 2021 08:26AM,by: Ashna Ali
आगरा में ताजमहल से पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का फोन आने के बाद कहा कि स्मारक के अंदर बम रखा गया है। कथित तौर पर कॉल यूपी के फिरोजाबाद से किया गया था। अधिकारियों द्वारा परिसर के बाहर दुकानें बंद कर दी गईं और बम निरोधक दस्ता स्थल की तलाशी ले रहा है। ताजमहल पर बमबारी की धमकी, पर्यटकों से खाली किया गया स्थल
04 Mar 2021 08:01AM,by: Ashna Ali
रायपुर- छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में पदस्थ ट्रेजरी के जॉइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव की नागपुर में लाश बरामद हुई है। वो पिछले 1 मार्च से लापता थे।उनकी लाश नागपुर स्थित एक होटल के कमरे से बरामद हुई है। हालांकि अभी तक यह स्प्ष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने आत्महत्या की है या हत्या की गई है। साइबर सेल की विशेष टीम ज्वाइंट डायरेक्टर की तलाश कर रही थी।
04 Mar 2021 07:53AM,by: Imran Khan
रायपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत राशन कार्डधारी हितग्राहियों एवं केन्द्र द्वारा सूचीबद्ध एसईसीसी हितग्राहियों को विभिन्न पात्रतानुसार वर्ष में 5 लाख रूपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। इस अभियान के दौरान जातीय जनगणना 2011 में वंचित श्रेणी हितग्राहियों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ में लेकर अपने नजदीकी च्वाईस सेन्टर, कॉमन सर्विस सेन्टर में जाना होगा। जहां इनका आधार के द्वारा बायोमेट्रिक आथेटिकेशन के द्वारा बीआईएस, केवायसी कर पहली बार में पेपर आयुष्मान कार्ड दिया जायेगा। जिसके उपरांत बाद में हितग्राहियों को निशुल्क प्लास्टिक पीवीसी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जायेगा। हितग्राहियों से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के मितानिन से स्लीप प्राप्त कर नजदीकी च्वाईस सेन्टर में आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ जा सकते हैं। राशनकार्डधारी परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड
04 Mar 2021 07:40AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




