04 Jun 2021
कोरोना की मार के बीच महंगाई छलांग मार रही है। आने वाले समय में घर बनाने के लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। इसका कारण यह है कि घरेलू निर्माताओं ने स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, हॉट रोल्ड कॉइल (HRC) और कोल्ड रोल्ड कॉइल (CRC) की कीमतों में 4,000 से 4,900 रुपए प्रति टन की बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों ने कीमतों में यह बढ़ोतरी बीते दो दिनों में की है।
04 Jun 2021 05:58AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अधिकारियों ने अब तक हुए व्यापक परामर्श के साथ-साथ राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों से प्राप्त विचारों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। कोविड के कारण उत्पन्न अनिश्चित परिस्थितियों और विभिन्न हितधारकों से प्राप्त राय एवं सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। यह भी निर्णय लिया गया कि सीबीएसई 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परिणामों को समयबद्ध तरीके से एक पूर्णत: स्पष्ट उद्देश्यपरक मानदंड के अनुसार संकलित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
04 Jun 2021 05:58AM,by: Vikash Kumar
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को कहा कि आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल में लगभग 190 सदस्य हो सकते हैं, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ी होंगे। बत्रा ने ऑनलाइन समारोह के दौरान कहा, "अगले दो से तीन हफ्ते में क्वालीफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने तक हमें 125 से 135 खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की उम्मीद है।उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को मिलाकर भारतीय दल में लगभग 190 सदस्य होंगे।
04 Jun 2021 04:41AM,by: Imran Khan
मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने आर्थिक सुधार की गति को प्रभावित किया है। हमें जुलाई से अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। अब, राज्यों ने प्रतिबंध हटाना शुरू कर दिया है और अगर हम टीकाकरण में तेजी लाते हैं तो हमारी अर्थव्यवस्था ठीक होने लगेगी। टीकाकरण से ही अर्थव्यवस्था ठीक होगी : केवी सुब्रमण्यम
04 Jun 2021 04:15AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






