04 Oct 2022

Generic placeholder image

सात साल की मासूम बच्ची दुर्गेश्वरी साहू, पिता पुरुषोत्तम साहू ग्राम - नचनिया (साल्हेवारा ) जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के निवासी है ,बच्ची के दिल में तीन छेद डॉक्टरों के द्वारा बताया गया है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही बच्ची जिसका कई दिनों से इलाज चल रहा है, ईधर बच्ची का गरीब पिता इलाज के लिए दर-दर गुहार लगा रहा है बच्ची का गरीब बाप इलाज़ करा-करा कर गंगाली की स्थिति में पहुंच गया है. घर में खाने के लाले पड़ गए है , क्योंकि बच्ची की दवाइयाँ महँगी है जिसे हर दिन दवाई की जरुरत होती है बच्ची का इलाज बेंगलुरु में होना बताया गया है जिसका खर्च 15 लाख रुपया होना है ,कतिपय लोगो के द्वारा बच्ची के पिता को दिग्भ्रमित किया गया और कुछ मीडिया ने गलत तरीके से शासन प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए खबरे बनाई जब बच्ची का पिता इन सब बातो से अनभिज्ञ था अब बच्ची का पिता माननिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद की उम्मीद और आश लगाते हुए मदद की गुहार लगा रहा है, वह कई तरीके से अपनी बात मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाना चाहता है लेकिन सही माध्यम ना मिलने के कारण उन तक नहीं पहुंच पा रहा है, उम्मीद है की उसे मदद जरूर मिलेगी मुख्यमंत्री जी से |

04 Oct 2022 08:20AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ का सबसे उत्कृष्ट तथा आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा का नया स्वरूप में कायाकल्प हुआ है। यह कायाकल्प वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य के अंतर्गत कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) के वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में स्वीकृत राशि से किया गया है। इसके तहत 5 हजार 920 हेक्टेयर रकबा में सघन लेन्टाना उन्मूलन तथा यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य हुआ है। जिसमें से बारनवापारा अभ्यारण्य के 19 कक्षों में कुल 950 हेक्टेयर रकबा में लेन्टाना उन्मूलन का कार्य और 32 कक्षों में कुल 4 हजार 970 हेक्टेयर रकबा में यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य शामिल है।  नए स्वरूप में खिला बारनवापारा अभ्यारण्य*

04 Oct 2022 08:20AM,
by: Imran Khan