05 Jun 2021
विगत तीन दीनो पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत के विरोध में रायपुर शहर के विभिन्न जगहों पर पेट्रोल पम्प को सड़क में चलवा कर विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी ने बृजमोहन अग्रवाल को पान छोड़ने की चुनौती दिया है,बृजमोहन अग्रवाल ने दो दिन पहले बयान जारी कर कहा था कि महंगाई को आपदा समझने वाले कांग्रेसी खाना पीना छोड़ दे तो महंगाई कम हो जाएगी।बृजमोहन के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने उन्हें पान छोड़ने की चुनौती दिया है।तिवारी ने कहा कि बृजमोहन का बयान जन विरोधी है,कोरोना काल मे जन्हा लोगो को घर चलाने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ रहा है,ऐसे संकट काल मे पेट्रोल की कीमत बढ़ा कर केंद्र सरकार ने अपना चाल चरित्र जगजाहिर कर दिया है।बड़ी शर्म की बात है कि ऐसे समय उनके नेता महंगाई कम करने खाना पीना छोड़ने की नसीहत दे रहे है।तिवारी ने कहा कि बृजमोहन रोजाना जितना पान खाते है उसे वो छोड़ दे
05 Jun 2021 10:13AM,by: Babuaa Desk
ट्विटर की स्वघोषित नीतियों के खिलाफ जमकर दुनिया में बवाल मचा हुआ है। भारत में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट को अनवैरिफाइड करने के बाद यूटर्न लेने वाले ट्विटर पर नाइजीरिया ने बड़ी कार्रवाई की है। नाइजीरिया ने अपने देश में ट्विटर के इस्तेमाल पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति मोहम्मदु बुखारी के एक ट्वीट को अपने स्वघोषित नियम के खिलाफ मानते हुए डिलीट कर दिया था।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुखारी ने एक ट्वीट में गृहयुद्ध का जिक्र करते हुए अपने विरोधियों पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि 'जो आज बुरा बर्ताव कर रहे हैं, उन्हें उसी भाषा से समझाया जाना चाहिए, जो वो समझते हैं।' इस ट्वीट को 1 जून को ट्विटर ने गाइडलाइन का उल्लंघन बताकर हटा दिया था।
05 Jun 2021 09:51AM, by: Vikash Kumar
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पूंजीगत व्यय के फ्रंट लोडिंग के लिए कहा, यह अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण है, जो कोरोनोवायरस महामारी के बाद है। आगे के बुनियादी ढांचे के रोडमैप पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ एक आभासी बैठक के दौरान, उन्होंने मंत्रालयों से अपने पूंजीगत व्यय लक्ष्यों से अधिक हासिल करने का लक्ष्य रखने को भी कहा।
05 Jun 2021 09:49AM, by: Vikash Kumar
राजस्थान राजधानी जयपुर में इन दिनों जयपुर नगर निगम मेयर और आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह की बीच विवाद लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल अब आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह ने आरोप लगाया है कि मेयर सौम्या गुर्जर के कार्यालय के अंदर शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने उन पर हमला किया। इस मामले को लेकर अब जयपुर में राजनीतिक माहौल बना हुआ है। आयुक्त यज्ञ मित्र का कहना है कि घटना उस वक्त की है, जब कूड़ा उठाने वाली कंपनी को भुगतान करने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मैं मेयर से मिलने गए थे। कंपनी के कर्मचारी पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं।
जयपुर : आयुक्त ने लगाया बीजेपी पार्षदों पर मारपीट का आरोप
05 Jun 2021 09:22AM, by: Vikash Kumar
अनलॉक की प्रक्रिया के बीच राजधानी भोपाल को दो दिन के लिए फिर से लॉक किया गया है. भोपाल में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है. शनिवार और रविवार को दो दिन पूरे शहर में सख्ती रहेगी. लॉकडाउन के दौरान सख्ती के साथ चेकिंग की जा रही है.
इंदौर-भोपाल समेत मध्यप्रदेश के सभी बड़े शहरों को अगले दो दिन के लिए लॉक कर दिया गया है। भोपाल शुक्रवार रात 8 बजे लॉक हुआ, जबकि इंदौर शाम 5 बजे ही बंद करा दिया गया। अब मप्र के सभी बड़े शहर सोमवार सुबह ही खुलेंगे। वैक्सीनेशन के लिए छूट रहेगी, बाकी सब बंद रहेगा।
राजधानी भोपाल में बढ़ा दो दिन के लिए लॉकडाउन, जाने क्यों
05 Jun 2021 09:22AM, by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। कोरोना के कारण पिछले दो महीनों से कंपनियां, फैक्ट्रियां और उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। इससे औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच नीति आयोग ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने निश्चित तौर पर अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-2022 की जीडीपी अनुमान को 10.5% से घटाकर 9.5% कर दिया है। दूसरी लहर के चलते पहली तिमाही की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसमें सुधार की उम्मीद न के बराबर है। नीति आयोग : जीडीपी सुधरने में लगेगा वक्त
05 Jun 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






