05 Jun 2021
कोरोना महामारी के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सरकार इसके लिए कोई पेनाल्टी नहीं वसूलेगी। लाकडाउन के कारण विदेशी नागरिकों को भारत में अपना वीजा बढ़ाने में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गत वर्ष 29 जून को 30 जून, 2020 के बाद समाप्त होने वाले भारतीय वीजा या देश में ठहरने की अवधि को सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फिर से शुरू होने की तारीख से लेकर अगले 30 और दिनों तक नि:शुल्क आधार पर वैध कर दिया था। भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, वीजा की अवधि बढ़ी
05 Jun 2021 04:33AM,by: Vikash Kumar
सीएम तीरथ सिंह रावत के रुद्रपुर आगमन पर विरोध करने जा रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ समेत 40 कांग्रेसियों को पुलिस ने नैनीताल हाईवे पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के सामने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक भी हुई। उत्तराखंड : रुद्रपुर पहुंचे सीएम तीरथ का विरोध
05 Jun 2021 04:33AM,by: Vikash Kumar
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीन पर निशाना साधा है. वुहान लैब थ्योरी पर दुनियाभर में हो रही चर्चा के बीच ट्रंप ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है, ‘हर कोई, यहां तक कि तथाकथित दुश्मन तक ने मानना शुरू कर दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप सही थे कि चीनी वायरस वुहान लैब से निकला है. चीन ने अमेरिका और दुनियाभर में जो तबाही मचाई है और जो मौत हुई हैं, उसके लिए उसे 10 ट्रिलियन डॉलर का मुआवजा देना चाहिए.’
05 Jun 2021 04:32AM,by: Vikash Kumar
जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में जेल में बंद सुशील कुमार लगातार जान का डर सता रहा है। सुशील को कोर्ट ने अब जेल भेज दिया है, जिसके बाद डर और भी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, पूर्वी दिल्ली स्थित मंडोली जेल संख्या-15 में बंद सुशील कुमार की अकड़ वहां भी कम नहीं हो रही है। जेल में उसकी पहली रात करवटें बदलते हुए गुजरीं। मच्छरों ने उसे काफी परेशान किया। वह जेल का खाना खाने को तैयार नहीं है और अपने डाइट प्लान का खाना मांग रहा है। वह पुलिस के सख्त पहरे में है। बता दें कि सुशील कुमार 14 दिन तक जेल में बने क्वारंटाइन सेंटर में रहेगा।
05 Jun 2021 03:35AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



