05 Jul 2021
CF मोटो ने भारत में BS6 इंजन के साथ 650 सीसी मोटरसाइकिल रेन्ज लॉन्च कर दी है जिसमें 650 NK, 650 एमटी और 650 GT शामिल हैं. CF मोटो 650 रेन्ज की भारत में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 4.29 लाख है जो 650NK स्ट्रीट-फाइटर की कीमत है, वहीं 650 एमटी एंड्यूरो टूरर की कीमत रु 5.29 लाख है. अंत में CF मोटो 650 GT स्पोर्ट्स टूरर की एक्सशोरूम कीमत रु 5.59 लाख है. BS4 मॉडल के मुकाबले नई BS6 मोटरसाइकिल को बड़े कॉस्मैटिक बदलाव नहीं दिए गए हैं, लेकिन इसकी कीमत में रु 30,000 इज़ाफा किया गया है, वहीं 650 GT की कीमत रु 10,000 बढ़ी है.
05 Jul 2021 08:17AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। आज 4 जुलाई को प्रदेश में संक्रमण की दर गिरकर एक प्रतिशत से नीचे 0.98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राज्य में आज 23 हजार 479 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें से मात्र 229 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में कोरोना से होने वाली मौतें भी थम सी गई हैं। आज को-मॉर्बिडिटी से रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और गरियाबंद जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई।
05 Jul 2021 07:40AM,by: Vikash Kumar
वे उस प्रान्त,राजस्थान से है जहां पुरुषार्थ की बाते होती है लेकिन इसी प्रान्त से निकली एक महिला ने महिलार्थ को भी चरितार्थ किया है।क्रिकेट जिसे पुरुषों का खेल किसी जमाने मे माना जाता था,अब महिलाओं का भी खेल माना तो जाने लगा है। देश की तथाकथित सरकारे संविधान में उल्लिखित समानता के अधिकार की भले ही बात करती है लेकिन समान कार्य के लिए समान वेतन के मामले में जब खेल जगत में महिलाओं के लिए बात आती है तो बगलें झांकती नज़र आती है। क्रिकेट में समानता के अधिकार का खुला उल्लंघन हो रहा है।एक तरफ पुरुष टीम के कप्तान 6 करोड़ तो महिला टीम की कप्तान 50 लाख(12 गुना असमानता!) आप स्वयं आंकलन कर सकते है संविधान में उल्लिखित मूलभूत अधिकार के खुले आम उल्लंघन सौरव गांगुली और बीसीसीआई के द्वारा का। ये बात इसलिए आयी क्योंकि अकेले सचिन तेन्दुलकर ही नही है देश मे 22 साल क्रिकेट के माध्यम से देशसेवा करने वाले, मिताली राज भी है।कल वे पुरुषों के सचिन के समान ही महिलाओं में सर्वाधिक 10273 से अधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हो गयी है। उन्होंने इंग्लैंड की खिलाड़ी चार्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की है।
मिताली 26 जून 1999 को अपना अंतरास्ट्रीय केरियर शुरू किया था। तब से लेकर आजतक वे देश के लिए खेल रही है। समान रुप से 11टेस्ट,271वनडे और89 टी20 फॉर्मेट में वे उपयोगी खिलाड़ी रही है। अंतरास्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए टेस्ट बहुत कम होते है लेकिन फटाफट क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट वनडे औऱ टी 20 में पिछले पांच सालों से अवसर ज्यादा मिल रहे है। मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम दो बार वनडे के फाइनल में पहुँच चुकी है। जिस प्रकार कपिलदेव का पुरुष क्रिकेट में आगमन के बाद प्रतिभावान खिलाड़ियों का अम्युदय हुआ था वैसे ही मिताली राज के आगमन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम में भी दमदार खिलाड़ी आते जा रहे है। ऐसे में मिताली राज को एक आदर्श महिला क्रिकेटर माना जा सकता है जो प्रेरणा के रूप में बताई जा सकती है। उम्र महज एक आंकड़ा होता है आप अपने को कितना सामर्थ्यवान बनाते है ये आप पर निर्भर करता है ,ये मिताली से आप सीख भी सकते है और चाहे तो अपनी बेटियों को भी सीखा सकते है। मिताली का राज यू ही नही बना है। इस साल वे खेल रत्न के लिए नामांकित है ईश्वर चयन समिति को सद्बुद्धि जरूर दे। जब महज 10 हजार रन बनाने पर सचिन तेंदुलकर , खेल रत्न बन सकते है वह भी अवसरों की धुँवाधार बरसात होने पर तो अवसर बनाने वाली मिताली तो एक कदम आगे है। याद रखे ,एक समय मिताली टी20 क्रिकेट के फॉर्मेट में भारतीय पुरूष क्रिकेट टिम के विराट और रोहित शर्मा से भी आगे चल रही थी रन बनाने के मामले में। आज आधी आबादी को पूरी 140 करोड़ की आबादी की तरफ से बधाई शुभकामनाएं।
मिताली राज कायम रहे। मिताली का राज
05 Jul 2021 07:40AM, by: Babuaa Desk
राजी और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक फेम बॉलीवुड फिल्म स्टार विक्की कौशल ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है। फिल्म स्टार विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी नई चमचमाती कार की तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। फिल्म स्टार विक्की कौशल ने हाल ही में एक नई रेंज रोवर कार खरीदी है। विक्की कौशल ने अपनी नई कार के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'वेलकम होम दोस्त।' विक्की कौशल की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।
05 Jul 2021 06:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






