05 Jul 2021
एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 211.04 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 52,695.71 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 65.10 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 15,787.30 पर पहुंच गया।
05 Jul 2021 11:40AM,by: Vikash Kumar
वर्ल्ड जूनोटिक डे के अवसर पर जांजगीर के जिला पशु चिकित्सालय परिसर में 6 जुलाई को प्रातः 7 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक निःशुल्क एंटीरैबिज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वैटनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. बी आर खाण्डे ने बताया कि इंडियन इम्यूनोलॉजिल कंपनी के सहयोग से इस शिविर का आयोजन होगा। श्वान पालक इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
05 Jul 2021 11:40AM,by: Vikash Kumar
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ किरणमयी 6, 7, 8 जुलाई (तीन दिन) को रायपुर संभाग के प्रकरणों की 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू शास्त्री चैक राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई करेगी। जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी लगातार 3 दिनों तक रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई किया जायेगा राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
05 Jul 2021 10:52AM,by: Vikash Kumar
कलर्स चैनल पर जल्द ही सुपरहिट सीरियल ‘बालिका वधू’ का नया सीजन शुरु होने वाला है। कुछ दिन पहले ही इसका पहला प्रोमो रिलीज हुआ था। ‘बालिका वधू 2’ का प्रोमो देखने के बाद दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर चला गया था। अब मेकर्स ने इसका नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। प्रोमो में श्रेया पटेल (Shreya Patel) नजर आ रही हैं, जोकि छोटी आनंदी के रूप में दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है। इस सीरियल में भी पिछले सीजन की तरह ही बाल विवाह प्रथा से जुड़ी कहानी पर ही फोकस किया जाएगा।
05 Jul 2021 10:33AM,by: Vikash Kumar
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है और मुसलमानों को ‘‘डर के इस चक्र में’’ नहीं फंसना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मुसलमानों से देश छोड़ने को कहते हैं, वे खुद को हिन्दू नहीं कह सकते. भागवत के इस बयान पर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा है कि देश में ये नफरत हिंदुत्व की देन है.
05 Jul 2021 10:13AM,by: Vikash Kumar
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों।उन्होंने लिंचिंग को लेकर कहा कि इसमें शामिल लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं और लोकतंत्र में हिंदुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता है। इस बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख पर निशाना साधा। ओवैसी कहा कि कायरता, हिंसा और कत्ल करना गोडसे की हिंदुत्व वाली सोच का ही हिस्सा है वहीं दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या यह शिक्षा आप मोदी-शाह और भाजपा के मुख्यमंत्री को भी देंगे? भागवत के बयान पर पलटवार- ओवैसी बोले- यह नफरत हिंदुत्व की देन
05 Jul 2021 09:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







