05 Jul 2021

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव श्री राजीव मेहता ने सौजन्य मुलाकात की। श्री मेहता ने टोक्यो, जापान में 23 जुलाई से 08 अगस्त के बीच होने जा रहे 32वें ओलम्पिक खेलों में बतौर भारतीय ओलंपिक संघ के डिगनैट्री शामिल होने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने का न्योता सहर्ष स्वीकार किया और 32वें ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए आशा जताई कि हमारे खिलाड़ी पूरे जोश से हिस्सा लेते हुए ओलंपिक खेलों में भारत का झंडा गाड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री गुरुचरण सिंह होरा करेंगे। श्री मेहता ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल गतिविधियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण खेल आयोजित होंगे। श्री गुरचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास से जुड़े यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के सम्बंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यूनियन क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री होरा सहित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सीईओ श्री बशीर अहमद खान और कोषाध्यक्ष श्री साईराम जाखड़ उपस्थित रहे। टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

05 Jul 2021 03:59PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

एथर ऐनर्जी ने पूर्वी भारत में अपने व्यापार को बढ़ाते हुए दिल्ली में एथर स्पेस ऐक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत की है. एथर ऐनर्जी ऐक्सपीरियंस सेंटर में ग्राहकों को सर्विस और सपोर्ट के अलावा बिक्री की समस्त जानकारी दी जाएगी. इस केंद्र में एथर 450 प्लस और एथर 450 एक्स की बिक्री दिल्ली-एनसीआर में की जाएगी और यह पहला केंद्र होगा जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेची भी जाएंगी. कंपनी का इरादा है कि पूरे दिल्ली एनसीआर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेची जाएं जिसके लिए एथर स्पेस नेटवर्क बढ़ाना होगा. दिल्ली में एथर 450 प्लस और एथर 450 एक्स की कीमत भी सबसे कम है जिसका कारण राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों पर देश में सबसे ज़्यादा सब्सिडी मिलना है. इस सब्सिडी के बाद दिल्ली में एथर 450 की एक्सशोरूम कीमत रु 1,13,416 है, वहीं एथर 450 एक्स की एक्सशोरूम कीमत रु 1,32,426 तय की गई है.

05 Jul 2021 03:30PM,
by: Vikash Kumar