06 Jun 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम में दुर्ग वनमंडल के अंतर्गत दुर्ग जिले के ग्राम फुंडा (पाटन) में जैव विविधता पार्क का भूमिपूजन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न वनमंडलों के वन प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा किसानों से वर्चुअल संवाद किया। वर्चुअल संवाद में बस्तर, बिलासपुर, बलरामपुर, कांकेर, महासमुंद तथा कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत जनप्रतिनिधि तथा वन प्रबंधन समिति के सदस्य और कृषक शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान ''बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़'' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।
06 Jun 2021 09:39AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर ‘घर-घर राशन’ योजना को रोकने का आरोप लगाया है. इस पर केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र ने कभी भी दिल्ली सरकार को अपने तरीके से राशन बांटने से मना नहीं किया है बल्कि नियमों से अवगत कराया है. केंद्र सरकार किसी भी नागरिक को कल्याणकारी योजना से वंचित क्यों करेगी? लेकिन पहले से चली आ रही एक राष्ट्रीय योजना (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना) को बाधित करने की जिद क्यों
06 Jun 2021 09:25AM,by: Vikash Kumar
दुनिया के सबसे अमीर सात देशों ने बड़ी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों पर ज्यादा टैक्स लगाने का फैसला किया है. जी-7 समूह ने गूगल, फेसबुक, एपल और अमेजन जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियों पर 15 फीसदी तक टैक्स लगाने के लिए ऐतिहासिक वैश्विक करार पर हस्ताक्षर किए हैं. जी-7 समूह में शामिल सात देश हैं- ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान.
06 Jun 2021 08:52AM,by: Vikash Kumar
कोविड-19 के दौर में फ्रंटलाइन हेल्थवर्करों को कई राज्यों में प्रोत्साहन या पुरस्कार दे रहे हैं. इस लिस्ट में अब झारखंड का नाम भी जुड़ रहा है क्योंकि राज्य सरकार ने कोरोना काल में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को एक महीने की अतिरिक्त सैलरी दिए जाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. शुक्रवार की शाम कैबिनेट की एक बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह फ़ैसला किया. इस फ़ैसले की मानें तो हेल्थवर्करों को अप्रैल 2020 में जो बेसिक वेतन मिल रहा था, यह प्रोत्साहन राशि उसके बराबर होगी. झारखंड : सैलरी प्रस्ताव को सीएम सोरेन ने किया मंजूर
06 Jun 2021 08:38AM,by: Vikash Kumar
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मेडिकल जांच के लिए मेदांता अस्पताल में लाया गया है. उन्हें सुनारिया जेल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया है. राम रहीम ने पिछले दिनों तबियत खराब का हवाला दिया था. इसके बाद उन्हें पीजीआई रोहतम में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि पीजीआई के डॉक्टर्स के परामर्श के बाद ही राम रहीम को मेदांता में लाया गया है.
06 Jun 2021 08:36AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




