06 Jun 2021

Generic placeholder image

सुनील दत्त, रील के नहीं बल्कि सही मायने में रियल लाइफ में भी एक प्रेमिका,पत्नी , बच्चो के लिए भी एक आदर्श रहे। उनके जैसा नायक हर पत्नी और बच्चे जरूर चाहते होंगे क्योकि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे की जिंदगी को बचाने के लिए जितने ईमानदार प्रयास किये वैसा बहुत कम देखने को मिलता है। वे सुचिता के राजनीतिज्ञ भी रहे और निष्ठा के साथ ईमानदारी की भी मिसाल कायम की ।वे चाहते तो दीगर राजनीतिज्ञों की तरह अथाह और अकूत संपत्ति अर्जित कर सकते थे लेकिन वे एक मिसाल रहे। अब की स्वार्थपरक राजनीति में सुनील दत्त ध्रुव तारे की तरह है जो दिशा दिखाने के लिए है लेकिन देखने वाले अंधे है तो सुनील का क्या दोष! बलराज से सुनील दत्त की यात्रा

06 Jun 2021 07:26AM,
by: Vikash Kumar