06 Aug 2021
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जिसके बाद अदार पूनावाला ने कहा है कि सीरम की covovax अक्टूबर के पहले हफ्ते तक भारत में लांच हो जाएगी. ये वैक्सीन 12 साल से बड़े बच्चों के लिए भारत में आ जाएगी. उन्होंने आगे कहा अगले साल यानी 2022 के पहली तिमाही में 12 से कम के बच्चों के लिए भी वैक्सीन लांच हो जाएगा. सीरम को इसको लेकर कोई फाइनेंसियल क्रंच नहीं है. भारत सरकार भरपूर सहयोग दे रही है.
06 Aug 2021 05:26PM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स और विदेशों में भारतीय मिशनों के प्रमुखों के साथ बातचीत की. इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि निर्यात क्षेत्र में योगदान बढ़ाना हमारा उद्देश्य है. हमें इनोवेशन पर फोकस करने की जरूरत है. इसके लिए केंद्र और राज्यों को एक साथ आना चाहिए. यह आत्मनिर्भर भारत की नई व्यवस्था को बनाएगा. हमें स्थानीय वस्तुओं के लिए वैश्विक बाजार विकसित करने की जरूरत है.
06 Aug 2021 05:26PM,by: Vikash Kumar
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के लखोली स्टेशन में दिनांक 27 जुलाई से 05 अगस्त 2021 तक यार्ड रीमॉडलिंग एवं दोहरीकरण का कार्य किया गया, जिसके फलस्वरूप लखोली सेक्शन का सिस्टम इंप्रूवमेंट एवं यार्ड एक्सटेंशन हुआ है, जिसके भविष्य में बेहतर परिणाम यात्रियों को मिलेंगे यात्रियों के लिये उन्नत यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सकेगी । गाड़ियों की गति बढ़ने के साथ-साथ ट्रेन परिचालन एवं समयबद्धता में वृद्धि होगी। लखोली स्टेशन उन्नत होगा ।माल परिवहन की दृष्टि से भी रायपुर -लखोली सेक्शन की सार्थकता बढ़ेगी । आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति से ज्यादा माल ढुलाई उद्योग या बिलजी घरों में जल्दी माल पहुंचेगा जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा जिससे देश के विकास में आवश्यक राजस्व में वृद्धि होगी ।
06 Aug 2021 05:26PM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्ष बलों ने जिले के थानामंडी वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों के आतंकवादियों तक पहुंचने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
06 Aug 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
सांसद आजम खां को जौहर विश्वविद्यालय का गेट बनाकर अतिक्रमण करने का जुर्माना और उसे तोड़ने का खर्च भी देना होगा। आजम को एक करोड़ 63 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना और क्षतिपूर्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार रुपये 14 अगस्त तक जमा करना है। रामपुर एसडीएम कोर्ट की तरफ से जारी नोटिस आजम के घर पर चिपका दी गई है। 19 अगस्त तक राशि जमा करके जवाब देने का समय दिया गया है।
06 Aug 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का पहला गाना आज यानी 6 अगस्त को रिलीज किया गया है। इसमें अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका में हैं जबकि वाणी उनकी पत्नी का किरदार कर रही हैं। इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम भूमिका में हैं। गाने को गुरनजर और असीस कौर ने गाया है।
06 Aug 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




