06 Sep 2022
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सहकारी बैंकों पर सख्ती का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में आरबीआई ने पांच सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। ये बैंक-बेंगलुरु स्थित कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक, ठाणे भारत सहकारी बैंक लिमिटेड, झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, तमिलनाडु के निकोल्सन कोऑपरेटिव टाउन बैंक और राउरकेला स्थित द अर्बन कोऑपरेटिव बैंक हैं।
06 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता के बाद एक बार फिर नये सिरे से विपक्षी एकता की संभावनाओं को बल तो मिला है, लेकिन ऐसा लगता है कि विपक्षी एकता दो ध्रुवों की ओर बढ़ रही है। एक तरफ जहां तीसरे मोर्चे की संभावनाएं टटोली जा रही हैं, वहीं कांग्रेस को साथ लेकर यूपीए को मजबूत करने की कोशिशें होती भी दिख रही हैं। ऐसे में यक्ष प्रश्न यह है कि क्या आम चुनावों से पहले कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का एक मजबूत गठबंधन बनेगा या फिर कांग्रेस के बगैर कोई तीसरा मोर्चा आकार लेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो क्या विपक्ष दो ध्रुवों में बंटकर ही एनडीए का मुकाबला करेगा। कहीं ऐसा नहीं हो कि फायदे में विपक्ष नहीं बल्कि एनडीए रहे।
06 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
दूसरी तरफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे टीआरएस, तृणमूल कांग्रेस, आप आदि दल कांग्रेस को साथ लेकर चलने में सहज नहीं हैं। इन दलों की कोशिश एक गैर कांग्रेसी तीसरे विकल्प की है। इसके पीछे क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े कारक तो महत्वपूर्ण हैं ही, इन दलों की अपनी महत्वाकाक्षाएं भी हैं। तीनों दलों को कांग्रेस का साथ इसलिए भी ठीक नहीं लगता क्योंकि वे अपने राज्यों में कांग्रेस से लड़ते आ रहे हैं। सही मानें तो कांग्रेस भी टीआरएस, तृणमूल और आप को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं है। कई अन्य दलों की स्थिति भी अभी स्पष्ट नहीं है। जैसे मौका आने पर सपा कांग्रेस की बजाय तीसरे मोर्चे में जाने को प्राथमिकता दे सकती है क्योंकि कांग्रेस के साथ वह पहले गठबंधन कर चुकी है, जो बेअसर रहा। कई दलों को कांग्रेस से परहेज
06 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
नितीश कुमार दूसरी तरफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे टीआरएस, तृणमूल कांग्रेस, आप आदि दल कांग्रेस को साथ लेकर चलने में सहज नहीं हैं। इन दलों की कोशिश एक गैर कांग्रेसी तीसरे विकल्प की है। इसके पीछे क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े कारक तो महत्वपूर्ण हैं ही, इन दलों की अपनी महत्वाकाक्षाएं भी हैं। तीनों दलों को कांग्रेस का साथ इसलिए भी ठीक नहीं लगता क्योंकि वे अपने राज्यों में कांग्रेस से लड़ते आ रहे हैं। सही मानें तो कांग्रेस भी टीआरएस, तृणमूल और आप को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं है। कई अन्य दलों की स्थिति भी अभी स्पष्ट नहीं है। जैसे मौका आने पर सपा कांग्रेस की बजाय तीसरे मोर्चे में जाने को प्राथमिकता दे सकती है क्योंकि कांग्रेस के साथ वह पहले गठबंधन कर चुकी है, जो बेअसर रहा। कई दलों को कांग्रेस से परहेज
06 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है। एलजी ने 'आप' नेताओं पर कथित तौर पर झूठे आरोपों के जरिए उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं, लीगल नोटिस के जवाब में 'आप' का कहना है कि एलजी उन्हें डराना बंद करें और जांच कराकर दिखाएं।
06 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
दक्षिण-पश्चिम चीन में सोमवार को आए तेज भूकंप में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, स्टेट मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के तेज झटकों से कई घरों को नुकसान पहुंचा और कुछ क्षेत्रों में बिजली चली गई. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, सिचुआन प्रांत के कांगडिंग शहर से करीब 43 किलोमीटर (26 मील) दक्षिण-पूर्व में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया. राज्य प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, मरने वालों की संख्या करीब 46 है.
06 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने अपील दाखिल करने में 737 दिन की देरी को माफ करने से इन्कार करते हुए सोमवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा, ये कोई ‘घूमने की जगह’ नहीं, जो आपका जब जी चाहे तब चले आएं। जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एएस ओका की पीठ ने देरी के लिए माफी की मांग वाली अर्जी खारिज करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
06 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
सूचना तकनीक और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि सरकार डाटा संरक्षण विधेयक का नया संस्करण लाकर और प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून बनाकर ऑनलाइन जगत को और जवाबदेह बनाना चाहती है। साइट्रेन सेतु के दूसरे बैच को लॉन्च करने के दौरान वैष्णव ने कहा कि सरकार एक नया टेलिकॉम विधेयक एक सप्ताह के अंदर सामने लाएगी।
06 Sep 2022 01:12AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









