06 Oct 2022

Generic placeholder image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक बयान देकर घिरे कांग्रेस नेता उदित राज अब भी मानने को तैयार नहीं हैं। भाजपा की ओर से तीखा हमला किए जाने और अपनी ही पार्टी के पल्ला झाड़ने के बाद उदित राज ने एक सफाई वाला ट्वीट किया था, लेकिन फिर से वह पुराने तेवर में ही लौट आए हैं। उदित राज ने पहले द्रौपदी मुर्मू पर चमचागिरी करने का आरोप लगाया था, जिस पर घिर गए थे। अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पद पाकर गूंगा और बहरा बन जाने जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वहीं यह भी कहा है कि द्रौपदी मुर्मू से सवाल पूछना हमारा अधिकार है क्योंकि हम उसी समाज से आते हैं, जिसकी वह प्रतिनिधि हैं।

06 Oct 2022 12:54PM,
by: Imran Khan