06 Oct 2022
बुधवार को दशहरे पर्व पर लोगों को ग्वालियर रियासत की परंपरा एक बार फिर देखने को मिली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया न सिर्फ राजशाही पोशाक में नजर आए बल्कि उन्होंने रियासत की प्राचीन परंपराओं को महाराज के रूप में निभाया। सिंधिया राजवंश में दशहरे के मौके पर शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है। बुधवार को सिंधिया राजवंश के वशंज और महाराजा के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तलवार की नोक से शमी वृक्ष को छुआ, वहीं जनता सोना लूटने उमड़ी।
06 Oct 2022 03:03AM,by: Imran Khan
दहेज के लिए एक सरकारी डॉक्टर ने शादी से 19 दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन भी डॉक्टर है। इसी महीने दोनों की शादी होने वाली थी। युवती के परिवार ने थाने में दहेज मांगने की शिकायत दी है। वहीं, दुल्हे के परिवार ने दुल्हन के घरवालों के खिलाफ फ्रॉड करने और बदसलूकी की शिकायत दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
06 Oct 2022 03:03AM,by: Imran Khan
अमेरिका के पड़ोसी देश मैक्सिको में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इस वारदात में मैक्सिको सिटी के मेयर की भी मौत हुई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों ने दक्षिण पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन में सिटी हॉल और पास के एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।
06 Oct 2022 03:03AM,by: Imran Khan
दशहरा से एक दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। सबसे खराब हवा की गुणवत्ता 248 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की रही है। वहीं, फरीदाबाद को छोड़कर सभी शहरों की खराब श्रेणी में दर्ज हुई। केंद्र की एजेंसी सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश होने की स्थिति में हवा की सेहत में सुधार की संभावना है।
06 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
देशभर में विजयदशमी की तैयारियों के बीच एक बुरी खबर है। बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकाप्टर क्रैश हो गया। खबर है कि हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हादसा उस वक्त हुआ, जब हेलिकाप्टर नियमित उड़ान भर रहा था। फिलहाल, सेना की वजह से दुर्घटना का पता लगाया जा रहा है।
06 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
मिजोरम में एक दो साल की बच्ची की हत्या के बाद उसके मां-बाप को ही गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ यौन शोषण की भी पुष्टि हुई है। 16 सितंबर को आइजॉल के जानेमाने प्राइवेट अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई थी। 1 अक्टूबर को उसके पिता को और 3 अक्टूबर को मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
06 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च की है। राज्य में भाजपा इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने इसका मजाक उड़ाते हुए कहा है कि केसीआर का नई पार्टी बनाना वैसे ही है जैसे कि सुअर लिप्स्टिक लगाना। बता दें कि केसीआर ने अपनी तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति रख दिया है।
06 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









