07 Jun 2022
महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को 1036 नए केस मिले और इसके साथ ही राज्य में साप्ताहिक औसत भी 26 फरवरी के बाद सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। मुंबई में भी पांच दिनों में 50 फीसदी केस बढ़े हैं। राज्य में मिल रहे नए केस में से 60 से 70 फीसदी मुंबई में ही मिल रहे हैं। इस बीच, देश में मंंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 3741 नए मामले मिले हैं। ये सोमवार की तुलना में 17 फीसदी कम हैं।
07 Jun 2022 07:23AM,by: Imran Khan
एचडीएफसी बैंक ने इस महीने एक बार फिर अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 35 बेसिस प्वाइंट की भारी वृद्धि की है। बैंक की वेबसाइट पर साझा जानकारी के अनुसार, नई दरें सात जून से प्रभावी होंगी। इस फैसले से लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा।
07 Jun 2022 07:23AM,by: Imran Khan
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मिली धमकी वाली चिट्ठी के संबंध में दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिश्नोई का कहना है कि इस मामले में उसकी कोई संलिप्तता नहीं है। उसे यह भी जानकारी नहीं है कि ये चिट्ठी किसने भेजी है।
07 Jun 2022 07:23AM,by: Imran Khan
राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसे में सोमवार देर रात 8 बारातियों की मौत हो गई। कार में सेडिया (जालोर) के रहने वाले एक परिवार के 9 लोग सवार थे। इनमें से 8 की जान चली गई। हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फाटे के पास हुआ। वहां से दुल्हन का घर सिर्फ 8 किलोमीटर रह गया था। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
07 Jun 2022 07:17AM,by: Imran Khan
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के मानसा जाने वाले हैं। वहां वे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब में पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार
07 Jun 2022 07:16AM,by: Imran Khan
पंजाब के पूर्व DGP और आम आदमी पार्टी के नेता आईडी भंडारी ने सिद्धू मूसेबाला की हत्या पर विवादित बयान दिया है। भंडारी ने कहा कि मूसेबाला को पंजाब सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई थी, लेकिन ये उनकी गलती थी कि वे हादसे वाले दिन अपने साथ कुछ नहीं ले गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पंजाब में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
07 Jun 2022 07:01AM,by: Imran Khan
लखनऊ और उन्नाव में व्हाट्सएप पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि धमकी के संबंध में मड़ियांव पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। लखनऊ पुलिस ने कहा, "साइबर सेल की मदद से मैसेज भेजने वाले नंबर का पता लगाया जाएगा।"
07 Jun 2022 06:33AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

