07 Jun 2022
तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक के बेटे को पिछले हफ्ते हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक किशोरी के साथ कथित सामूहिक बलात्कार में आरोपी बनाया गया है। अब तक कुल पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें तीन नाबालिग और एक वयस्क भी शामिल है। जिस कार में कथित गैंगरेप को अंजाम दिया गया था उसे भी जब्त कर लिया गया है।
07 Jun 2022 07:56PM,by: Imran Khan
आतंकवादी समूह अलकायदा ने भारत में आत्मघाती हमलों की धमकी दी है। अलकायदा ने 6 जून को जारी अपने आधिकारिक लेटर में धमकी देते हुए कहा है कि वह गुजरात, यूपी, मुंबई और दिल्ली में आत्मघाती हमने करने के लिए तैयार है। एक टीबी डिबेट के दौरान भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अलकायदा ने यह धमकी दी है।
07 Jun 2022 07:56PM,by: Imran Khan
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व प्रवक्ताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पश्चिम एशियाई देशों में व्यापक आक्रोश के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार यानी आज अपने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन के साथ बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब्दुल्लाहियन द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।
07 Jun 2022 07:56PM,by: Imran Khan
बढ़ती महंगाई के इस दौर में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। यह संभावना है कि अब लोन की दरें और महंगी हो सकती हैं। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6-8 जून के दौर चल रहा है। आज 8 जून को मौद्रिक नीति के फैसलों की घोषणा होनी है। ऐसी अटकलें हैं कि केंद्रीय बैंक ऑफ-साइकिल मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद पिछले महीने हुई 40 बीपीएस बढ़ोतरी से कम से कम 25 आधार अंक (बीपीएस) की बढ़ोतरी कर सकता है। विशेषज्ञ आने वाले महीनों में रेपो रेट में और बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। फिर महंगा हो सकता है लोन
07 Jun 2022 07:45PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





