07 Jun 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के मेहसाणा में तिरंगा यात्रा की। केजरीवाल ने कहा, "लोग बीजेपी के खिलाफ कुछ भी कहने से डरते हैं। आप ही एकमात्र उपाय है...गुजरात बदलाव चाहता है।" आप राज्य की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
07 Jun 2022 06:32AM,by: Babuaa Desk
चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर ने कहा कि पटियाला सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लीवर संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने कहा कि उसे आगे के मूल्यांकन की आवश्यकता है और उसकी हालत स्थिर है। सिद्धू को पिछले महीने 1988 के रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जेल में बंद नेता नवजोत सिंह सिद्धू ,अस्पताल में भर्ती
07 Jun 2022 06:32AM,by: Babuaa Desk
पंजाब के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। कथित तौर पर सहयोगी के तौर पर काम कर रहे एक स्थानीय पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है। यह वीबी द्वारा मोहाली के संभागीय वन अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद आया है। उन्होंने वीबी को खुलासा किया कि कैसे एक पेड़ काटने से पहले धर्मसोत को रिश्वत दी जाती थी।
07 Jun 2022 05:46AM,by: Babuaa Desk
हसदेव अरण्य में कोयला खनन परियोजन की स्वीकृति के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल ग्राम हरिहरपुर, जिला सरगुजा में आज दिनांक 6 जून 2022 को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंह देव जी पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सहित विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी बात रखते ग्राम घाटबर्रा के सरपंच जयनंदन पोर्ते ने कहा कि अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे हुए आज हमे 96 दिन हो गए हैं। हमारी ग्रामसभाओं के विरोध के बावजूद कोयला खनन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। हरिहरपुर के बालसाय कोर्राम ने कहा कि हम अपने जंगल जमीन का विनाश नही चाहते, महोदय आप हमारी रक्षा कीजिए और खनन परियोजन को रद्द करवाइए। ग्रामीणों ने कहा कि सभी गांव के सरपंच और पंच यहां मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा किसी भी ग्रामीण से फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव की जांच हेतु बयान नही लिया गया। जांच हेतु कोई अधिकारी गांव में नही आया, फिर कलेक्टर कैसे कह रहे है कि जांच हो गई है और ग्रामसभा सही है। प्रशासन निष्पक्ष कार्यवाही नही कर रहा है। सभी की बातों को सुनने के बाद मंत्री टी एस सिंह देव जी ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोयले से बिजली बनाने के बजाए वैकल्पिक ऊर्जा पर जा रही है । केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2030 तक कोयला आधारित बिजली के उत्पादन को आधा करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस स्थिति में हसदेव जैसे जंगलों का विनाश नही होना चाहिए। कोयला ऐसी जगहों से भी निकाला जा सकता है जहां जंगल नही है। उन्होंने कहा कि आज मेने देखा कंपनी के लोग ग्राम बासेंन में खदान के समर्थन में गाड़ियों में भरकर प्रभावित क्षेत्र से बाहर के लोगों को लेकर आए थे मुझसे मिलवाने जो मुझे ठीक नही लगा और नाराजगी व्यक्त की। सिंह देव जी ने कहा कि गांव के लोग एकराय रहे तो आपकी जमीन कोई नही ले सकता है । यदि आप एक राय है तो में आपके जंगल जमीन बचाने की लड़ाई में पहली गोली खाने तैयार हूं। फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि जब गांव के लोग लगातार विरोध कर रहे है, इसका साफ मतलब है कि उन्होंने पहले भी खनन की सहमति नही दी थी । फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव की प्रशासन को उच्च अधिकारी भेजकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपका आंदोलन आज सिर्फ हरिहरपुर नहीं बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। मुझे गुजरात के कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि वहां के आदिवासी हसदेव पर उनसे सवाल पूछ रहे है।
07 Jun 2022 12:16AM,by: Vinay Jha
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय अगर 10 जून तक एबीवीपी की मांगों को पूरा नहीं करता है, तो संगठन दीक्षांत समारोह में आने वाले राष्ट्रपति के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। यह चेतावनी सोमवार को कुलपति कार्यालय परिसर में एबीवीपी ने धरना-प्रदर्शन करते हुए दी। इस दौरान विद्यार्थी परिषद ने सीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांगें पूरी नहीं की तो राष्ट्रपति के समक्ष धरना देगी एबीवीपी
07 Jun 2022 12:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




