07 Aug 2021
केंद्र के संसद में बिजली विधेयक, 2020 पेश करने के ‘जन विरोधी’ कदम का विरोध करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर इस विधेयक पर आगे नहीं बढ़ने का अनुरोध किया है. बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 विद्युत उपभोक्ताओं को विभिन्न सेवा प्रदाताओं में से चुनाव का विकल्प देता है, ठीक उसी तरह जैसा कि उनके पास टेलीकॉम सेवाओं में विकल्प उपलब्ध है. लोकसभा के 12 जुलाई 2021 को जारी बुलेटिन के मुताबिक, सरकार ने इसे उन 17 नए विधेयकों की सूची में रखा है, जिन्हें संसद के मौजूदा सत्र में पेश करने की उसकी योजना है.
07 Aug 2021 06:19PM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में शानदार खेल दिखाकर गोल्फर अदिति अशोक इतिहास रचने से चूक गईं। अदिति अशोक गोल्फ स्पर्धा में पदक से मामूली अंतर से चूक गईं और खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि, उनके प्रयास पर पूरे देश को गर् है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक की प्रशंसा की और कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से भले चूक गईं हों लेकिन उन्होंने एक मिसाल कायम की है। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गईं।
07 Aug 2021 04:00PM,by: Vikash Kumar
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने B.Sc नर्सिंग कोर्स के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. एजेंसी ने कोर्स पूरा करने के लिए न्यूनतम आयु, न्यूनतम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और रिजर्वेशन पॉलिसी के संबंध में नोटिस जारी किया है. उम्मीदवार NTA की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं. बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में एडमिशन को लेकर एनटीए द्वारा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर डिटेल में बताया गया है. बता दें कि ये क्राइटेरिया भारतीय नर्सिंग काउंसिल द्वारा जारी किया गया है.
07 Aug 2021 12:33PM,by: Vikash Kumar
मुंबई की एक अदालत ने 70 वर्षीय एक व्यक्ति को नौ साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप से बरी कर दिया। अदालत ने फैसला सुनाया कि नाबालिग की गवाही उसकी मां के "प्रभाव में" की गई थी। नाबालिग की मां द्वारा शिकायत के बाद 2019 में उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि उसने अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया था जब वह खेलने के दौरान अपने घर में छिप गई थी।
07 Aug 2021 12:33PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





