07 Aug 2021
पोर्नोग्राफी केस में जेल में बंद राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पोर्न फिल्म केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रेयान थोर्प की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें मजिस्ट्रेट अदालत के रिमांड आदेश को चुनौती दी गई थी और तत्काल रिहाई की मांग की गई थी। दरअसल, हाकोर्ट ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए इसके प्रदर्शन के मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाले कारोबारी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्प याचिकाओं पर बीते सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी और कहा था कि इस पर बाद में फैसला सुनाया जाएगा।
07 Aug 2021 07:35AM,by: Vikash Kumar
रानी रामपाल कप्तान,वंदना कटारिया, नवनीत कौर, सुनीता लकारा, दीपग्रेस एक्का, तेजस्वनी राजशेखर, लारेमसाईजी, मोनिका मलिक,रीना खोखर, रजनी इतमपरु,गुरजीत कौर, नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, नेहा गोयल, सुशीला चानू, निशा वारसी, उदित इहाँन,सलीमा टेटे, शर्मिला देवी निक्की प्रधान और अंत मे सबसे बड़ा नाम सविता पुनिया(गोलकीपर) ये नाम उन बेटियो के है जिनसे मिलकर भारतीय महिला हॉकी टीम बनी है ये वही टीम है जिनके पूर्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के जीत पर देश ने जश्न मनाया था और पदक की उम्मीद टूटने पर आँसू भी बहाया। जीत हार भी सुख दुख के समान एक सिक्के के दो पहलू ही है। कभी इधर तो कभी उधर।
हॉकी , में हम भले ही हारे या जीते लेकिन इसके राष्ट्रीय खेल होने पर शक सुबह हो सकता है पर इंकार नही है क्योंकि जब से देश ने खेल को अंतरास्ट्रीय स्तर पर जाना है तब से दिल धड़कता है हॉकी के नाम पर। हमारे पास ओलंपिक के सभी प्रकार के स्वर्ण,रजत,कांस्य पदक है।1932 से जब हम स्वर्णपदक जीतने की आदत डाल रहे थे तब क्रिकेट में हम हार की बुनियाद पर टिके थे। हम चट औऱ घांस के बादशाह थे,प्राकृतिकता हमे सुहाती थी लेकिन जब एस्ट्रोटर्फ आया हॉकी में पावर गेम आया तो हमे क्या हॉकी का सबसे मजबूत पड़ोसी देश भी कदमताल में पिछड़े,। खेल में राजनीति घुसी तो सत्यानाश स्वाभाविक था।हम हॉकी में पिछड़े क्रिकेट में आगे बढ़े।निरंतर हार खीज़ के साथ साथ निराशा भी हाथ आती है। स्वाभाविक रूप से चढ़ते सूरज को सलाम करने वालो की बहुतायत में कुछ खोते तो है लेकिन रानी रामपाल की टीम के सभी खिलाड़ी ये तय करते है कि हमे कुछ भूलना नही है। इस टीम ने ये दिखाया कि वे धारणा तोड़ने में विश्वास रखती है। जीत को तलाशती है।
एक समय जब पुरुष टीम को ओलम्पिक प्रवेश के लिए लाले पड़ते थे तब महिलाओ के बड़े खेलो के लिए सोंच ही नही थी। हम चक दे इंडिया में विश्व विजेता बनने की नाटकीयता देखते थे। इस बार रानी रामपाल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में ही फाइनल खेल लिया था। हमे हमारे शानदार खेल का सर्टिफिकेट मिल गया था।। सेमीफाइनल हमारे लिए पदक का द्वार था उस पार नही जा सके लरकीं देश की बेटियो ने जो जज्बा दिखाया,ललक दिखाई,अपने को झोकने का इरादा दिखाया,पिछड़ने के बाद भी जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया उस भावना की जितनी भी तारीफ की जाए,जितनी देर तालियां बजायी जाए,जिनते अश्रु आंखों से बहाये कम होगा।
रानी रामपाल, सख्त मिजाज़ की कप्तान है उन्होंने कदम दर कदम आगे बढ़ने का इरादा किया और देश को विश्व की सर्वोच्च चार टीमो में ला कर खड़ा कर दिया। गोलकीपर सविता पुनिया ने प्रतिद्वंद्वियों के दांत खट्टे कर दिए। नवजोत, वंदना,नवनीत, सुशीला चानू,सलीमा ने हमे जीत की इबादत सिखाया । टीम ने बताया कि वे हक़दार है उस जश्न की जो एक पदक मिलने पर होता है।
देश आप सभी को दिल से शुभकामनाएं देता है,आपको बधाई देता है कि आप लोगो ने न केवल देश का बल्कि हर घर की बेटियो का सम्मान बढ़ाया है,। 140 करोड़ लोगों के 280 करोड़ हाथ आपके लिए ताली बजाती है(देर तक) आप लोगो के प्रदर्शन से अभिभूत होती है। आपके लिए पलक पावड़े बिछाती है।
जब देश ने कदम रखे तो गर्व से कहियेगा हम सेमीफाइनलिस्ट रहे है।किसी से कम नहीं। मैडल न जीतना एक अवसर की चूक है लेकिन अरबो दिल जीतना मायने रखता है।
मेरे तरफ से आप सब को ढेर सारी शुभकामनाएं। खूब जश्न मनाना, आगे आसमाँ ओर भी है। शाबाश बेटियों!
07 Aug 2021 07:01AM, by: Babuaa Desk
शुक्रवार को राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे पर ट्रेनों की रफ्तार तेज करने की कवायद जारी है.
"ट्रेनों को इस्तेमाल किए गए रोलिंग स्टॉक की गति क्षमता और संबंधित खंड की अधिकतम अनुमेय गति को ध्यान में रखते हुए चार्ट किया जाता है। यह ट्रैक की उपलब्धता/उन्नयन, सेक्शन के दोहरीकरण, अप- जैसे कारकों पर भी निर्भर है। ट्रेनों को गति देने के अपने प्रयास में, IR ने 2018-19 और 2019-20 के दौरान क्रमशः 140 और 70 ट्रेन सेवाओं को गति दी है, "मंत्री ने कहा।
07 Aug 2021 06:40AM, by: Babuaa Desk
रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने आज यहां उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शाकम्भरी बोर्ड राज्य में उद्यानिकी फसलों की खेती के विस्तार तथा ज्यादा से ज्यादा किसानों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें इसका लाभ पहुंचाने के लिए अपनी सहभागिता निभाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थिति एवं जलवायु उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए बेहद उपयुक्त है। हम सबका यह प्रयास होगा कि राज्य के उत्तरी अंचल के संभाग सरगुजा सहित दक्षिण क्षेत्र के संभाग बस्तर में वहां की जलवायु के अनुकूल उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित, प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें विभाग की ओर से आवश्यक मदद दें, ताकि उनकी माली स्थिति बेहतर हो सके। बैठक में शाकम्भरी बोर्ड के नव नियुक्त सदस्यगण भी मौजूद थे।
07 Aug 2021 06:39AM,by: Imran Khan
भारतीय रेलवे ने एक एकीकृत वन-स्टॉप समाधान - रेल मदद 'लॉन्च किया है - जिसमें राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने कई मौजूदा हेल्पलाइनों को एक में मिला दिया है जो विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाती थीं।
रेल मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि टोल फ्री नंबर 139 का इस्तेमाल सभी प्रकार की पूछताछ और शिकायत करने के लिए किया जा सकता है और हेल्पलाइन सुविधा चौबीसों घंटे 12 भाषाओं में उपलब्ध है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन 'रेल मदद' शुरू की
07 Aug 2021 06:38AM, by: Babuaa Desk
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा संचालित भारतीय रेलवे की कॉरपोरेट ट्रेनों ने आज से निजी तौर पर संचालित दोनों तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।
दूसरी लहर के दौरान कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण चार महीने पहले रद्द किए जाने के बाद दिल्ली-लखनऊ और मुंबई अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों ने अपना परिचालन फिर से शुरू कर दिया। दो तेजस एक्सप्रेस सेवाएं भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ट्रेनों का पहला सेट हैं।
07 Aug 2021 06:38AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




