08 Feb 2021
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट ने जीएसटी के विकृत रूप के खिलाफ आगामी 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद की घोषणा की है। इस बंद का समर्थन करते हुए ट्रांसपोर्ट सेक्टर के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने कैट के भारत व्यापार बंद का समर्थन करते हुए 26 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करने की घोषणा की है।
08 Feb 2021 11:36AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक, कृषि विभाग पद का चयन सूची, अनुपूरक सूची जारी की गई है।सहायक संचालक, कृषि के कुल 25 पदों के विरूद्ध 25 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची जारी की गई है। लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक,कृषि के चयन के लिए 20 जनवरी को जारी लिखित परीक्षा परिणाम में विज्ञापित पद का तीन गुना 75 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया गया। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित 75 अभ्यर्थियों में से 03 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं 03 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए तथा शेष 69 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 से 6 फरवरी तक लिया गया।
08 Feb 2021 11:29AM,by: Imran Khan
रायपुर - कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के लिए केंद्र पर निशाना साधा है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के लिए केंद्र जिम्मेदार है। सरकार को पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करना चाहिए। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य अपने कर के हिस्से को कम करने की स्थिति में नहीं है। केंद्र सरकार से वैट के लगभग 13 हजार करोड़ रुपए राज्य को लेना है।
08 Feb 2021 11:29AM,by: Imran Khan
रायपुर- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने खेल कूद से बोनस अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। माशिमं ने खेल कूद का बोनस अंक प्रावीण्य सूची में नहीं जोड़ने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मैरिट में खेलकूद के बोनस अंक नहीं जुड़ेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी के गोयल ने बयान में कहा है कि खेल कूद में बोनस अंक जोड़ने से एकेडमिक बच्चे पीछे रह जाते हैं, ये बच्चे सिर्फ़ पढ़ाई करने वाले होते हैं। लेकिन बोनस अंक के कारण पीछे हो जाते हैं। इसलिए अब बोर्ड की परीक्षाओं में खेल से प्राप्त बोनस अंक मैरिट सूची में नहीं जोड़ा जाएंगे। बता दें कि इसके पहले बोर्ड परीक्षाओं में बोनस अंक जोड़े जाते थे, पिछली परिणामों ये साफ देखा गया है कि खेलकूद में प्राप्त बोनस अंक के कारण कई छात्र मैरिट सूची में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल हुए हैं और लिखित परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक लाने के बाद भी छात्र छात्राएं मैरिट सूची में पिछड़े रह जाते थे।
08 Feb 2021 11:01AM,by: Imran Khan
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के नवगठित नगर पंचायत चंदखुरी में आयोजित मड़ई मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैसे तो चंदखुरी क्षेत्र की पहचान पहले से हैं लेकिन अब नगर पंचायत बनने के बाद यहां की पहचान और बढ़ जाएगी। माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर होने से इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है। छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि चंदखुरी अब नगर पंचायत बन गया है। नगर पंचायत बनने से यहां विकास कार्यों में गति आएगी। शासन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए राशि की उपलब्धता कराई जाएगी। नगर पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए चंदखुरी में अध्यक्ष और अधिकारियों की पदास्थापना हो गई हैं। इस अवसर पर चंदखुरी के लोगों ने मंत्री डॉ.डहरिया का भव्य स्वागत किया। लोगों ने चंदखुरी को नगर पंचायत बनाने पर मंत्री को बधाई देते हुए आभार भी जताया।
08 Feb 2021 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर- कोरोना वैक्सीन की चौथी खेप रायपुर पहुंच गई है, लेकिन स्वास्थ विभाग से इस वैक्सीन को रिसीव करने कोई नहीं पहुंचा। सुबह लगभग 8.50 पर कोवैक्सीन का दूसरा लॉट रायपुर पहुंच गया था, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ही उदासीन रहा, स्वास्थ्य विभाग का कोई भी नुमाइंदा इस वैक्सीन को लेने नहीं पहुंचा। बता दें कि कोरोना वैक्सीन की जब पहली खेप आई थी, तो एयरपोर्ट पर वैक्सीन लाने वाले विमान का पानी की बौछारों के साथ स्वागत किया गया था।
08 Feb 2021 10:28AM,by: Imran Khan
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज यानी सोमवार 8 फरवरी को मुकाबले के चौथा दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने 257/6 से आगे खेलते हुए पहली पारी में 95.5 ओवर 337 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड से 241 रन पीछे है। 241 रन की बढ़त के बाद चौथे दिन खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 42 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास अब 408 रन की बढ़त है।
08 Feb 2021 10:28AM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए 16 जनवरी से जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे चरण में आज से राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के तुरे ने बताया कि आज से राजस्व विभाग के 100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को टीका लगवाने की अपील की है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.के. साहू ने बताया कि आज जिले मंे स्थापित सभी 14 केन्द्रों में टीकाकरण किया जा रहा है, जिसके तहत आज 1066 लोगों का वैक्सीनेशन के लिए सूचना दी गई है।
08 Feb 2021 10:00AM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा :जिले के समस्त हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों के प्राचार्य, सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं बी.आर.सी.सी. की बैठक बीते दिनों जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा श्रीमती मधुलिका तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक के वितरण की आॅनलाईन प्रविष्टि, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण की संकुल स्तर से पावती, मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत सूखा राशन वितरण, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय शिक्षा नीति आदि पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा चर्चा की गई तथा उपस्थित प्राचार्यों को आवश्यक कार्यवाही के विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक में सुनील तिवारी सहा.सांख्यिकी अधिकारी ने प्राचार्यों से एजेण्डावार चर्चा करते हुए जानकारी ली। खिरामन वर्मा एम.आई.एस.प्रशासक द्वारा समग्र शिक्षा से संबंधित चर्चा की गई तथा शाला अनुदान के तहत विद्यालयों को प्राप्त राशि के उपयोग के लिए बारीकी से जानकारी दी। श्रीमती कलावती भगत सहायक संचालक, योजना, कमोद सिंह ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक उपस्थित थे।
08 Feb 2021 10:00AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








