08 Feb 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को उत्तराखंड के सांसदों के साथ बातचीत की। उत्तराखंड में आई ग्लेशियर आपदा पर राहत के प्रयासों और भविष्य के कार्यों पर चर्चा की। उत्तराखंड के सांसदों के जरिए पीएम मोदी ने संदेश दिया कि आगे बढ़िये। इस प्राकृतिक आपदा से भरे राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के चक्र को समझने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा और इन आपदाओं के कारण जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं का अपनाया जाएगा। सरकार और उसके सभी संस्थान आपदा की इस अवधि में उत्तराखंड के साथ खड़े हैं, जीवन के नुकसान को कम करने और राहत के प्रयासों में सहायता के लिए सभी मदद की जाएगी।
08 Feb 2021 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान श्री मोहन नाग का कोण्डागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत स्थित उनके गृहग्राम बड़ेडोंगर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद श्री मोहन नाग के पार्थिव शरीर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, केशकाल विधायक संतराम नेताम, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कांधा दिया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा शहीद को सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि शहीद जवान श्री मोहन नाग एसटीएफ (ब्लैक पैंथर) में आरक्षक थे। विगत रविवार 07 फरवरी को बीजापुर के थाना तर्रेम से जिला बल एसटीएफ (ब्लैक पैंथर), कोबरा 204 एवं 210 की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग पर थी और सायं 4.30 बजे ग्राम पेद्दागेल्लूर में माओवादियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट से वे गम्भीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शहीद के पार्थिव शरीर को विशेष वाहन द्वारा उनके गृह ग्राम लाया गया। जहां पर जिले के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने शहीद जवान को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने शहीद जवान के परिजनों को तत्काल पंाच लाख रूपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की और शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढ़ांढस बंधाया।
08 Feb 2021 01:27PM,by: Imran Khan
रायपुर : पंचायती राज व्यवस्था के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया स्वरुप प्रदान करने की दृष्टी से आज पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव के सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान पर आईसीआईसीआई बैंक और पंचायत विभाग के अधिकारियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। इस एमओयू में प्राप्त सीएसआर की सहायता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नए आयाम प्राप्त होंगे जो केवल ग्रामीण विकास विभाग ही नहीं अपितु अन्य विभागों पर भी प्रभाव डालेंगे, लगभग 4 करोड़ के सीएसआर से यह व्यवस्था निश्चित ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। इस एमओयू में एनआरएलएम की भी सहभागिता सुनिश्चित की गयी है। पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में हर ग्राम पंचायत में एक साल में एक करोड़ रूपए का कार्य और 18 वर्ष की आयु से अधिक के युवाओं को 6 माह तक का रोजगार का लक्ष्य लेकर चले पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक इंटीग्रेटेड योजना के माध्यम से कार्य कर रहे हैं इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक ने विभाग हेतु अधोसंरचना विकास और आईटी सेक्टर के लिए प्लानिंग बनाई हुई थी, जिसमें एसेट रेजिस्टर और इंडिविजुअल के लिए इनकम जनरेशन के 2 प्रमुख चरण हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 1 वर्षीय इस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर की स्थिति में पहुँचे हैं।
08 Feb 2021 01:27PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बोधघाट बांध परियोजना (पावर प्रोजेक्ट) का विरोध शुरू हो गया है। दंतेवाड़ा की सीमा से लगे गांव में रविवार से ही 5 जिलों के 56 गांवों के आदिवासी और ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। आदिवासियों का कहना है कि हम प्राण दे देंगे,लेकिन जमीन नहीं देंगे। यह बांध हमारे खेत और घर को बर्बाद कर देगा। जगदलपुर से करीब 100 किमी दूर इंद्रावती नदी पर बांध बनाया जाना है। हालांकि 8 साल पहले निर्माण कार्य बंद करना पड़ा था। मां दंतेश्वरी जनजाति हित रक्षा समिति की ओर से ग्रामीण बीजापुर के हितलकूडूम गांव में चर्चा कर रहे हैं। तीन दिन चलने वाली इस परिचर्चा के दौरान जो निर्णय होगा, उसके अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें दंतेवाड़ा सहित बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर जिले के हजारों ग्रामीण शामिल हो रहे हैं। पहले दिन ही करीब 1 हजार ग्रामीण परियोजना का विरोध करने परिचर्चा में शामिल हुए हैं।
08 Feb 2021 12:59PM,by: Imran Khan
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली के निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा, बालकृष्ण दानी, के.सी. माहेश्वरी एवं चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते की उपस्थिति में चेम्बर चुनाव-2021 के अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज 08 फरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे चेम्बर कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में किया गया। निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि मतदाता सूची में त्रुटि सुधार का समय समाप्त होने के पश्चात अंतिम मतदाता सूची के अंतर्गत इस चुनाव में 16215 सदस्यों को मत देने की पात्रता रहेगी। चेम्बर ऑफ कॉमर्स की अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन
08 Feb 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि इन दिनों भाजपा में अंतर्कलह चरम पर है ,बीते दिन पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का गुस्सा फूटना इसकी पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सालों पहले एकात्म परिसर से हुई,भाजपा के पितृ पुरुष की उपस्थिति में हुए हंगामे से हो चुकी है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को जमकर फटकार लगाई । पूर्व मंत्री चंद्राकर ने सवन्नी को खरीखोटी सुनाते हुए कहा - जाओ जाकर चमचागिरी करो,मुझसे जरा ठीक से बिहेव किया करो,वरना मैं तुम्हें ठीक कर दूंगा। इसके अलावा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार अंग्रेज और रावण से भी ज्यादा बुरा बरताव कर रही है। उनहोंने कहा- गांधी जी के आंदोलन रोकने कभी सड़कों पर कील नहीं लगाई गई, रावण ने भी कभी रामजी की सेना को रोकने कभी कील नहीं लगाई लेेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसी सरकार केंद्र में है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के मद्देनजर बीते कई दिनों से चर्चा का विषय बने गाजीपुर बॉर्डर से गुरुवार को एक चौंकाने वाली खबर आई थी, दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी की हिंसा को ध्यान में रखते हुए सीमा पर कई किस्म की बैरिकेडिंग की थी, जिसमें सड़क पर कीलें लगाना भी शामिल था। मंत्री चौबे ने कहा भाजपा में अंतर्कलह चरम पर
08 Feb 2021 12:24PM,by: Imran Khan
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से सहायक संचालक, कृषि विभाग पद का चयन सूची अनुपूरक सूची जारी की गई है। सहायक संचालक, कृषि के कुल 25 पदों के खिलाफ 25 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची जारी की गई है। चयन सूची, अनुपूरक सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सहायक संचालक कृषि की चयन सूची जारी
08 Feb 2021 12:24PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








