08 Feb 2021
चमोली के आपदा में अब तक 18 लोगों के शव बरामद हो गए हैं, जबकि 202 लोग लापता हैं। टनल में अभी 25 से 35 लोग फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने के लिए सेना, आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। वहीं, इसमें हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। बीते रोज एनटीपीसी से 12 लोगों को बचाया गया है। यह आंकड़े आज दोपहर राज्य आपतकालीन परिचान केंद्र ने जारी किए हैं।
08 Feb 2021 09:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर का एक प्रतिनिधी मंड़ल जितेन्द्र दोशी ने नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री हरदीप एस. पुरी को अम्बिकापुर में वायु सेवा प्रांरभ करने एवं रायपुर हवाई अड्डे को अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा । साथ ही आयकर एवं जी.एस.टी. में सुझाव हेतु ज्ञापन सौंपा।
08 Feb 2021 09:06AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत से जुड़ी जानकारी एवं आंकड़े संकलित कर उनका डिजिटाइजेशन करेगी। विभागीय मंत्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में आज उनके निवास कार्यालय में पंचायत विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर अब्दुल हक और आईसीआईसीआई बैंक के पूर्वी जोन के प्रमुख प्रवीण त्रिवेदी ने इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत आईसीआईसीआई बैंक पंचायतीराज संस्थाओं में सूचना तकनीक अधोसंरचना विकास (IT Infrastructure Development) के लिए भी काम करेगी।
08 Feb 2021 09:05AM,by: Thaneshwar sahu
पिछले तीन वर्ष में वीजा लेकर पाकिस्तान गए कश्मीर के करीब 100 का कोई भी अता पता नहीं है। इससे सुरक्षा एजेंसियां के लिए चिंता बढ़ गई है। उन्हें आशंका है कि कहीं ये युवा आतंकी संगठनों के चंगुल में फंसकर स्लीपर सेल के तौर पर काम तो नहीं कर रहे हैं। इनमें कुछ युवकों के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के सुराग मिले हैं। पाकिस्तान गए कश्मीर के करीब सौ युवा गायब, आतंकी बनने की आशंका
08 Feb 2021 06:53AM,by: Thaneshwar sahu
ईसाई समुदाय के सदस्यों ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए रविवार को एक करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वत नारायण के कार्यालय ने रविवार को बताया कि एक बैठक के दौरान ईसाई समुदाय के सदस्यों ने निधि समर्पण अभियान में योगदान दिया। इस बैठक में उद्यमियों, व्यापारियों, शिक्षाविदों, एनआरआइ, सीईओ, विपणन विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ईसाई समुदाय के नेताओं ने हिस्सा लिया।
08 Feb 2021 06:52AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





