08 Mar 2021
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोहों की तैयारी संबंधित गतिविधियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय समिति की पहली वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार ने इस 75वें वर्षगांठ को 'अमृत महोत्सव' के रूप में मनाने का फैसला किया है। आजादी के 75 वर्ष अगले साल यानि 2022 के 15 अगस्त को पूरा होगा। बता दें कि यह समिति आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश देगी।
08 Mar 2021 10:06AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : राज्यसभा की कार्यवाही के लिए मंगलवार से निर्धारित किए गए समय की जानकारी देते हुए सांसद वंदना चव्हाण ने बताया, 'विभिन्न पार्टी के सांसदों की ओर से आग्रह के मद्देनजर मंगलवार से राज्यसभा की कार्यवाही का समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान सदन के सदस्य राज्यसभा में और गैलरी में बैठेंगे।' प्रेट्र के अनुसार, बजट सत्र की अवधि को छोटा किया जा सकता है और इसे होली के पहले ही खत्म कर दिए जाने की संभावना है।
08 Mar 2021 10:06AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : मराठा आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर पूछा कि 50 फीसद तक आरक्षण देना सही है या नहीं। 15 मार्च से हर दिन इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र के वर्ष 2018 के कानून को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सोमवार से सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने कहा कि आरक्षण के मामले पर सभी राज्यों को सुना जाना आवश्यक है इसलिए राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर सवाल किया है कि क्या आरक्षण की सीमा 50 फीसद से अधिक बढ़ाई जा सकती है? मराठा आरक्षण पर इस सुनवाई को 15 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है।
08 Mar 2021 10:05AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आज आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेश की समस्त महिलाओं तथा प्रदेशवासियों को बधाई प्रेषित की है। अपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं आर्थिक उन्नति के साथ ही घर-परिवार को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं। हमें चाहिए कि परिवार में बेटियों को शिक्षित करें और प्रगति का हर अवसर प्रदान करें। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के प्रति नजरिए में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र की प्रगति होगी।
08 Mar 2021 10:02AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली: बहुचर्चित बटला हाउस एनकाउंटर केस में साकेत कोर्ट का फैसले में आरोपी आरिज़ खान को दोषी ठहराया गया है। उसकी सजा पर 15 मार्च को फैसला होगा। गौरतलब है कि इससे पहले, 2013 में शहजाद अहमद को सज़ा हो चुकी है। दोनों बटला हाउस एनकाउंटर के बीच भाग गए थे। इनके दो साथी आतिफ आमीन, मोहम्मद साजिद मारे गए थे जबकि मोहम्मद सैफ पकड़ा गया था। दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा इसमें शहीद हो गए थे। जबकि 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
08 Mar 2021 09:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







