08 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज सुबह दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को गंभीरता से घटना की जांच के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने घटना वाले मकान के कमरे से लेकर जले हुए पैरावट तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने इंटेलिजेंस टीम बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में आई.जी. इंटेलिजेंस से भी बात की है। गृहमंत्री ने एक-एक स्पॉट को ध्यान से देखा और इस संबंध में अधिकारी से बात की। उन्हांेने जिस मकान में परिवार रहता था, उसका पूरा जायजा लिया। फिर घटना को लेकर गंभीरता से जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है।

08 Mar 2021 08:25AM,
by: Thaneshwar sahu