08 Mar 2021

Generic placeholder image

कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में उठापटक का दौर जारी है। मालदा जिले की हबीबपुर विधानसभा सीट से टिकट मिलने के बावजूद पार्टी की नेता सरला मुर्मू ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ टीएमसी छोड़ दी है। सरला मुर्मू के आज ही कोलकाता में भाजपा में शामिल होने की पूरी संभावना है। बंगाल में ये पहला मौका है, जब किसी प्रत्याशी ने टिकट मिलने के बावजूद अपनी पार्टी छोड़ी है। वहीं, सरला मुर्मू के अलावा टीएमसी के 14 अन्य नेता, जिनमें मालदा जिला परिषद के अध्यक्ष गौर चंद्र मंडल और टीएमसी के कॉर्डिनेटर अमलान भादुड़ी शामिल हैं, भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

08 Mar 2021 01:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : विधानसभा में आज मंत्री टी.एस. सिंहदेव से संबंधित विभागों की अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित की गईं। उनके सभी विभागों के लिए कुल 10412 करोड़, 65 लाख 97 हजार रुपए की अनुदान मांगे पारित की गईं। इनमें पंचायत तथा ग्रामीण विकास से संबंधित व्यय के लिए 3979 करोड़ 64 लाख 76 हजार रुपए, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय सहायता के लिए 2729 करोड़ 63 लाख 63 हजार रुपए, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 2381 करोड़ 42 लाख 62 हजार रुपए, चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 1038 करोड़ 66 लाख 62 हजार रुपए, वाणिज्यिक कर विभाग के लिए 279 करोड़ 44 लाख नौ हजार रुपए और 20-सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के लिए तीन करोड़ 84 लाख 25 हजार रुपए की अनुदान मांगे शामिल हैं। विभागीय मंत्री टी.एस. सिंहदेव के कोरोना संक्रमित होने के कारण नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सदन में अनुदान मांगों को प्रस्तुत किया।

08 Mar 2021 12:27PM,
by: Thaneshwar sahu