08 Mar 2022
विधायक शैलेष पांडेय द्वारा विधानसभा में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन और कार्रवाई को लेकर किए गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जिला बिलासपुर में 1अप्रैल 21से 31 जनवरी 22 तक खनिजों के अवैध उत्खनन के 60 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमे 44 प्रकरणों को खान एवम खनिज (विकास और विनियम)अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत निराकृत किया जाकर समझौता राशि 30 लाख 08 हजार 111रुपए वसूल किया गया है ।शेष प्रकरणों में कार्रवाई प्रचलन में है । विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर में राशन कार्ड बनाने में किए जा रहे विलंब को लेकर भी ध्यानाकर्षण प्रश्न पूछा है और बताया है कि बिलासपुर जिले के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न हितग्राहियों का बड़ी संख्या में राशन कार्ड बनाया गया है परंतु वर्तमान में लोगों के द्वारा आवेदन पत्र जमा करने के बाद भी संबंधित अधिकारियों के द्वारा अनावश्यक रूप से राशन कार्ड बनाने एवं नाम जोड़ने व काटने की प्रक्रिया लंबित रखी जा रही है शासन की महत्वपूर्ण योजना खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना अंतर्गत निशुल्क इलाज में राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।
08 Mar 2022 11:29AM,by: Imran Khan
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए 'सुषमा स्वराज पुरस्कार' की घोषणा की। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की। खट्टर के पास वित्त विभाग भी है और उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया।
08 Mar 2022 10:59AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही छत्तीसगढ़ फिल्मो के निर्माण में काफी तेजी आई है वही अब छत्तीसगढ़ सरकार की फ़िल्म नीति से पेरित होकर अन्य राज्यो के निर्माता और निर्देशक भी छत्तीसगढ़ में फ़िल्म बनाने का प्रस्ताव लेकर आने लगे है इसके अलावा वेबसिरिज की ओर भी लगातार उन्मुख हो रहे है ।
08 Mar 2022 10:31AM,by: Imran Khan
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित रखेगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत के विकास में सबसे आगे रखने के कई प्रयास किए गए हैं। महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देगी सरकार - पीएम मोदी
08 Mar 2022 10:04AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









