08 Mar 2022
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "चुनाव के शुरुआत में ही कहा था कि अपना दल, बीजेपी और निषाद पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में वापसी करेगा जिसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है।" बकौल पटेल, "एग्ज़िट पोल के अनुमान 100% सही नहीं होते हैं, लेकिन 10 मार्च को जब परिणाम आएंगे तब हमारी प्रचंड बहुमत से वापसी होगी।"
08 Mar 2022 06:24AM,by: Naveen kumar sahu
नोवाक जोकोविच ने यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी सर्गेई स्टेखॉवस्की से संपर्क कर रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वित्तीय सहायता और किसी भी अन्य मदद की पेशकश की। सर्गेई ने इंस्टाग्राम पर जोकोविच से वॉट्सऐप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें जोकोविच ने पूछा, "स्टैको, आप कैसे हैं? आपको याद कर रहा हूं। उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।" जोकोविच ने यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी सर्गेई से किया संपर्क
08 Mar 2022 06:24AM,by: Naveen kumar sahu
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि वह ओनोमैटोमेनिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं। 71-वर्षीय ऐक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा, "इस बीमारी में आप बिना वजह किसी शब्द, वाक्य, कविता या भाषण को दोहराते रहते हैं। ऐसा हर समय करता हूं इसलिए कभी आराम नहीं कर पाता।"
08 Mar 2022 06:01AM,by: Naveen kumar sahu
1999 कंधार विमान अपहरण मामले में शामिल पांच आतंकियाें में से एक जहूर मिस्री की पाकिस्तान के कराची में हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ता विमान को अफगानिस्तान के कंधार ले गए थे। तब 154 यात्रियाें और क्रू मेंबर्स को छुड़ाने के बदले में भारत काे मसूद अजहर सहित तीन खतरनाक आतंकियों को रिहा करना पड़ा था। पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद की एक मार्च काे कराची में अख्तर काॅलाेनी स्ट्रीट 4 में गाेली मार कर हत्या की ।
08 Mar 2022 01:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





