08 Aug 2021
सऊदी अरब को धीरे-धीरे विदेशों से उमराह तीर्थयात्रियों के लिए अनुरोध प्राप्त होना शुरू हो जाएगा, जो 9 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। COVID-19 महामारी के कारण विदेशी उपासकों को प्राप्त नहीं करने के लगभग डेढ़ साल बाद।
प्रति माह 60,000 तीर्थयात्रियों से 2 मिलियन तीर्थयात्रियों की क्षमता के साथ, मक्का और मदीना COVID-19 एहतियाती उपायों को बनाए रखते हुए विदेशों से अपनी मस्जिदों में आगंतुकों का स्वागत करना शुरू कर देंगे।
08 Aug 2021 03:04PM, by: Babuaa Desk
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की शानदार उपलब्धि के सम्मान में शनिवार को हरियाणा में पानीपत जिले के एथलीट को 2 करोड़ रुपये का विशेष नकद इनाम देने की घोषणा की। चोपड़ा ने 87.58 मीटर के शानदार थ्रो के साथ भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इतिहास रच दिया। वह अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय और स्वतंत्र भारत में एक ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।
08 Aug 2021 02:29PM,by: Vikash Kumar
रायपुर।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश में ऑनलाईन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है इससे अब लगने लगा है कि ऑनलाईन ठगी के लिए जामताड़ा गिरोह की सक्रियता तो कहीं छत्तीसगढ़ में भी तो नहीं है। जिस तरह से लगातार ऑनलाईन ठगी हो रहे है,पुलिस की मामले की विवेचना में मुस्तैद नहीं है और जो जन जागरण अभियान की जरूरत है वह नहीं चलाया जा रहा है जिसके कारण ऐसे गिरोह के झांसे में आकर लोग ठगे जा रहे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभनपुर के एक सेवा निवृत्त कर्मचारी के साथ 63 लाख की ठगी हुई है ऐसे मामले लगातार प्रदेश के हर जिले में बढ़ते जा रहे है। प्रदेश सरकार ने खुद ही स्वीकारा है कि दो साल के भीतर में करीब 786 ऑनलाईन ठगी के मामले दर्ज हुए हैं।जिसमें सबसे पहले पहले स्थान पर बिलासपुर में 271 मामले दर्ज हुए है,वहीं दूसरे स्थान पर सरगुजा में 120 मामले दर्ज किए गए, व तीसरे स्थान पर दुर्ग में 63 मामले दर्ज हुए है। राज्य सरकार ने एक साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किया है। लेकिन इसके बाद भी मामलों की जांच नहीं हो रही है और दूसरी ओर लगातार प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे है।
08 Aug 2021 02:29PM,by: Vikash Kumar
रेल यात्री सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन के द्वारा सिकंदराबाद एवं छपरा के मध्य 05 फेरों के लिए 07051/ 07052 सिकंदराबाद–छपरा -सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन की सुविधा सिकंदराबाद से प्रत्येक रविवार को 08, 15, 22 एवं 29 अगस्त तथा 05 सितम्बर, 2021 को तथा छपरा से प्रत्येक मंगलवार को 10, 17, 24 एवं 31 अगस्त तथा 07 सितम्बर, 2021 को चलेगी ।
08 Aug 2021 02:00PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



