08 Aug 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ``लोकवाणी`` की 20वीं कड़ी में ``आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास`` विषय पर प्रदेशवासियों से बात-चीत करते हुए सबसे पहले छत्तीसगढ़ी में प्रदेशवासियों को पारंपरिक हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुसार हरेली साल का पहला त्यौहार है। इस दिन अपने गांव-घर, गौठान को लीप-पोत कर तैयार किया जाता है। गौमाता की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया भावना को ध्यान में रखते हुए हरेली सहित पांच त्यौहारों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। उन्होने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इससे सभी लोगों को आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृतियों और उनके उच्च जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को अगस्त माह में आने वाले त्यौहार हरेली, नागपंचमी, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, ओणम, राखी, कमरछठ और कृष्ण जन्माष्टमी की भी बधाई दी।
08 Aug 2021 07:22AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है. एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया वापस लौटेंगे. ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भी सोमवार शाम पांच बजे ही इंडिया वापस लौटेगी. एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत देखने को मिल सकता है.
08 Aug 2021 06:55AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शनिवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद, आईजीआई पुलिस स्टेशन ने हवाईअड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र को आतंकवादी संगठन अल कायदा के हवाईअड्डे पर हमला करने की योजना के बारे में आगाह किया।
आईजीआई पुलिस ने कहा कि आतंकी समूह 1-3 दिनों में हवाई अड्डे पर बम लगाने की योजना बना रहा है।
08 Aug 2021 06:29AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






