08 Sep 2022
गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को पोषण आहार में अनियमिताओं से इंकार किया। मध्य प्रदेश महालेखाकार की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर पोषण आहार में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है और इस्तीफा देने की मांग की है। विपक्ष ने ट्रक की जगह बाइक, कार, ऑटो के नंबर रजिस्ट्रेशन में मिलने का आरोप लगाया है। इस पर मिश्रा ने कहा कि रिपोर्ट सही नहीं है। ऑडिट ने वाहन क्रमांक एमपी 15 एवी 3835 का उल्लेख किया है जो परिवहन पोर्टल पर दर्ज नहीं है। रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि पोषण आहार वास्तव में एमपी 15 एलए 3835 से किया गया न कि वाहन क्रमांक एमपी 15 एवी 3835 से। पोषण आहार संयंत्र सागर के तौल कांटे और सुरक्षा रजिस्ट्रर में एमपी 15 एलए 3835 दर्ज है। ऑडिट को रिपोर्ट देने से पहले तौल कांटे और सुरक्षा रजिस्ट्ररों को भी देखना चाहिए था जहां पर सही एंट्री की गई है।
08 Sep 2022 03:44AM,by: Imran Khan
कॉर्निया की समस्या से परेशान मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ऐसे मरीजों को घर बैठे इलाज देने के लिए एप तैयार कर रहा है। इस एप की मदद से मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।।। दरअसल कोरोना महामारी के दौरान कॉर्निया खराब होने के मामलों में इजाफा दर्ज हुआ है। इस दौरान मरीज या तो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए या फिर कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए। ऐसे मरीजों के लिए एम्स ने घर बैठे कॉर्निया के मरीजों का इलाज करने का फैसला किया है। यह सुविधा जल्द एप के माध्यम से मिलेगी।
08 Sep 2022 03:44AM,by: Imran Khan
NIA ने बुधवार को जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के 6 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। भोपाल की एक विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में NIA ने कहा कि जांच में पाया गया कि आरोपियों ने देश में आतंकवादी घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। इसके साथ ही सबूत मिले हैं कि ये आरोपी देश में युवाओं को हिंसक जिहाद करने के लिए उकसाते थे।
08 Sep 2022 01:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








