08 Sep 2022
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में भारत में मुद्रास्फीति कम होकर प्रबंधनीय स्तर पर आ गई है। "कुछ ... लाल अक्षरों वाले (प्राथमिकताएं) हैं, कुछ नहीं हो सकते हैं। लाल अक्षरों वाले ... नौकरी, समान धन वितरण होंगे," उसने कहा। "इस मायने में, मुद्रास्फीति लाल अक्षर नहीं है," उसने कहा। आंकड़ों के अनुसार, भारत में जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति नरम होकर 6.71% हो गई। मुद्रास्फीति प्रबंधनीय स्तर तक कम हो गई है: वित्त मंत्री
08 Sep 2022 06:08AM,by: Babuaa Desk
अमेरिका की यात्रा पर चल रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए 2047 के भारत पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत कैसे विकसित देश बनेगा? गोयल ने कहा कि कोई भी देश विकसित देश नहीं बना जब तक कि उसने अपने रिश्तों को पूरी दुनिया से नहीं बढ़ाए। इसलिए दुनिया के प्रत्यक देश से संबंध अच्छे करने होंगे। इसके अलावा गोयल ने व्यापार के क्षेत्र में भारत की सफलता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले साल तक हमने 675 बिलियन गुड्स एंड सर्विसेज का निर्यात किया है जो अब तक सबसे ज्यादा है। हम इस साल इसके 750 बिलियन के पार जाने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि पीयूष गोयल सैन फ्रांसिस्को में 'इंडियास्पोरा' के साथ लंच एंगेजमेंट में बोल रहे थे।
08 Sep 2022 03:46AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में भिक्षावृत्ति में छोटे बच्चों की संख्या बड़ी आसानी से देखने को मिल जाती है, परंतु संबंधित विभाग द्वारा गिनती की कार्रवाई कर श्रेय लेने की होड़ लग जाती है। शहर में एक महीने के लाकडाउन के दौरान ज्यादातर ये बच्चे अलग-अलग वार्डों में घूमते नजर आए, वहीं बस स्टैंड के पास बड़ी संख्या में ये बच्चे आज भी आसानी से देखने मिल जाते हैं। ऐसे घुमंतु, नशे के आदी व भिक्षावृत्ति करने वाले नाबालिगों को लेकर अभियान शुरू किया जायेगा।
08 Sep 2022 03:44AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एरिया डोमिनेशन पर निकली जवानों की सर्चिंग पार्टी पर घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों का मोहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। दोनों ओर से करीब घंटेभर तक रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग करने पर बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ शोभा थाना क्षेत्र के भीमाटीकरा गांव से लगे जंगल में हुई है।
08 Sep 2022 03:44AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







