08 Oct 2022

Generic placeholder image

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने धमतरी में रावण निर्माण में लापरवाही के आरोप में नगर निगम के बाबू को सस्पेंड किये जाने के मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो चुकी हैं और इस भ्रष्टाचार से अब दशहरे में जलने वाला रावण भी नहीं बच पाया। ठीक से रावण न बनवाने के कारण रावण ने भी जलने से इंकार कर दिया और शायद रावण की भी यही आपत्ति थी कि मुझे जलाते वक्त तो कम से कम भ्रष्टाचार न किया जाए। इसमें अधिकारी को निलंबित करने की बजाय कांग्रेस सरकार को अपने संरक्षण में पनप रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में काम करना चाहिए ताकि उनकी देश-विदेश में जग हंसाई ना हो और रावण ठीक तरीके से जल सके और बुराई का खात्मा हो सके। भ्रष्टाचार की हद पार, रावण ने कर दिया जलने से इंकार- रंजना

08 Oct 2022 01:48AM,
by: Imran Khan