08 Dec 2020
तिल्दा नेवरा नवनियुक्त भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाखापट्नम की महिला साँसद पुरंदेश्वरी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर कल प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर भाजपा के जिला सहकारी संघ रायपुर (व राजनांदगांव के लोकसभा विस्तारक ) के पवन अग्रवाल ने मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के दुर्ग लोकसभा विस्तारक देवेश गोयनका ने भी स्वागत किया
08 Dec 2020 11:36AM,by: निखिल वाधवा
मुंबई के डब्बावालों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' का समर्थन किया है। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा, "केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानून देश के किसानों को खत्म कर देंगे।" कल्याण और वाशी में कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी), जो मुंबई को फलों और सब्जियों की थोक आपूर्ति करती है, भी बंद रही।
08 Dec 2020 09:05AM,by: Ashna Ali
किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद किया गया है। गैर- भाजपा शासित 13 राज्यों में बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के मंत्री खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर दुकानें बंद कराने निकले।मुंबई की डब्बावाला एसोसिएशन ने भी बंदझं को समर्थन दिया है। इन 13 राज्यों में देश की आधी आबादी रहती है और करीब 4.82 करोड़ किसान परिवार रहते हैं।इनमें बड़े राज्य महाराष्ट्र और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में 1.10 करोड़ और राजस्थान में 71 लाख परिवार खेती पर निर्भर हैं। गैर-भाजपा शासित राज्यों में भारत बंद
08 Dec 2020 09:00AM,by: Imran Khan
राजनांदगांव में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है । यहां चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दोपहर 2 बजे तक पूरे शहर में तमाम व्यवसायिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है । फिलहाल शहर में छोटे-छोटे होटल पान ठेले ही खुले नजर आए। सुबह से ही महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर छाबड़ा, समेत तमाम कांग्रेस दुकानें बंद करवाते नजर आए।
08 Dec 2020 06:56AM,by: Imran Khan
महासमुंद में सुबह से ही शहर की सड़कें सूनी हैं। कांग्रेस और किसान संगठन के साथ आम आदमी पार्टी के नेता व्यवसायिक संस्थानों और बाजारों को बंद करवाने निकले हैं। कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खुद को किसानों के साथ बताया।चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी महासमुंद में तमाम व्यवसायिक संस्थानों को बंद रखने के लिए अपना समर्थन दिया है। फिलहाल शहर में पेट्रोल पंप , सब्जी दुकान और दवा दुकानें खुली हैं। महासमुंद : शहर की सड़कें सूनी, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
08 Dec 2020 06:54AM,by: Imran Khan
धमतरी में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसी सुबह से शहर बंद कराने घूम रहे हैं। हालांकि जिले के किसान ही इसमें शामिल नहीं दिखाई दे रहे। नेशनल हाईवे की दुकानों के अलावा स्टेट हाईवे और सदर मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ता घूम- घूम कर व्यापारियों से समर्थन मांगते रहे।अधिकांश व्यापारियों ने समर्थन नहीं दिया। व्यापारी दुकान का आधा शटर खोलकर बैठे हैं। सभी चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। धमतरी : किसान ही बंद में नहीं, व्यापारियों ने आधे शटर खोले
08 Dec 2020 06:54AM,by: Imran Khan
डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन ने भारतीय मूल के स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी को अपना पहला सीईओ, प्रभावी 1 जनवरी, 2021 को नियुक्त किया है। जिनेवा में मुख्यालय वाली एक स्वतंत्र अनुदान एजेंसी, डब्ल्यूएचओ और वैश्विक स्वास्थ्य के साथ काम करने के लिए मई 2020 में शुरू की गई थी। सोनी हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रिस की नींव से जुड़ेंगे।
08 Dec 2020 06:51AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




