09 Oct 2022
देश में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और इस्तेमाल बढ़ रहा है. कार्बन उत्सर्जन घटाने और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है. इसीलिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण पर सब्सिडी भी दे रही है. कुछ वाहन कंपनियों पर सब्सिडी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है. वहीं, कहा जा रहा है कि कई कंपनियां जांच के घेरे में हैं. जबकि, दो कंपनियों को नोटिस भी भेजा गया है.।सरकार ने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 10,000 करोड़ की FAME India योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण पर सब्सिडी का लाभ दे रही है. योजना के तहत सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए अनिवार्य स्थानीयकरण मानदंडों को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं.
09 Oct 2022 01:18AM,by: Imran Khan
आरबीआई ने सितंबर के आखिरी सप्ताह में रेपो रेट बढ़ाई हैं. इससे बैंकों ने निवेशकों का ध्यान खींचने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज दरों को भी बढ़ा दिया है, लेकिन इन बैंकों की एफडी पर मिलने वाले ब्याज की तुलना में सुकन्या समृद्धि योजना में सरकार अधिक ब्याज दे रही है. खास बात ये है कि सुकन्या पर निवेश से कमाए गए रिटर्न पर टैक्स में छूट मिलती है.
09 Oct 2022 01:18AM,by: Imran Khan
कस्टम विभाग ने शनिवार को हैदराबाद में तस्करी के सोने के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी दुबई से अलग-अलग फ्लाइट से हैदराबाद पहुंचे थे। मामले में चार महिलाओं और दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला के पास से 234 ग्राम का सोना जब्त किया गया है। वह सोने को हेयर बैंड और ड्रेस में छिपाकर ला रही थी। वहीं, तीन महिलाओं के पास से 3283 ग्राम वजन का सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 1.72 करोड़ रुपए है।
09 Oct 2022 01:18AM,by: Imran Khan
गुजरात के नवसारी में वांसदा-चीखली से कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल पर शनिवार रात कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में विधायक के सिर और आंख के पास चोट लगी है। विधायक की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावर उनके ड्राइवर का मोबाइल भी छीन ले गए। हमला किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दुकान में आग लगा दी और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की इलाज करवाने के बाद विधायक अनंत पटेल ने घटनास्थल पर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा- मैं यहां पर मीटिंग के लिए आ रहा था। तभी जिला पंचायत के प्रमुख और उनके गुंडो ने मुझे गाड़ी से बाहर निकालकर पीटा, मेरी गाड़ी भी तोड़ दी। हम धरने पर बैठे हैं। जब तक उस जिला पंचायत प्रमुख और उसके गुंडों को पकड़ा नहीं जाता तब तक हम यहां धरना करेंगे।
09 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







