09 Oct 2022

Generic placeholder image

शिंदे और ठाकरे गुट के बीच चल रही असली शिवसेना की लड़ाई के बीच चुनाव आयोग ने पार्टी चुनाव चिह्न धनुष-बाण और पार्टी के नाम को फ्रीज कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत दोनों गुटों द्वारा पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने शनिवार रात को अंतरिम आदेश पारित किया। आयोग ने कहा कि अंधेरी ईस्ट के उपचुनाव में दोनों में से किसी भी गुट को धनुष-बाण निशान या पार्टी के नाम के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। वहीं, शिवसेना धड़े के एक नेता ने आयोग के इस कदम को अन्याय बताया है। फिलहाल धनुष-बाण किसी का नहीं - चुनाव आयोग

09 Oct 2022 01:17AM,
by: Imran Khan