09 Oct 2022
पुणे पुलिस ने भाजपा नेता और पूर्व पार्षद रामकृष्ण गोविंदस्वामी पिल्ले के खिलाफ पिंपरी में एक बिल्डर को 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला फरवरी 2019 से मई 2022 के बीच हुई भूमि धोखाधड़ी से जुड़ा है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
09 Oct 2022 07:16AM,by: Babuaa Desk
टोक्यो ने कहा कि उत्तर कोरिया के बार-बार मिसाइल प्रक्षेपण के आलोक में जापान और अमेरिका जापान के आसपास के क्षेत्र में अमेरिकी विमानवाहक पोत रोनाल्ड रीगन के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर उतरीं। इससे पहले प्योंगयांग ने मंगलवार को जापान के ऊपर से मध्यम दूरी की मिसाइल दागी थी।
09 Oct 2022 07:16AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीए गुजरात दौरे पर रहेंगे। वहां, वे राज्य में करीब 712 करोड़ रुपए की अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी IKDRC में 22 हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर और 408 करोड़ रुपए से बनी 12 ICU वाले 850 बेड की सुविधा का उद्घाटन करेंगे
09 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
खुशनुमा मौसम और संगीत की महफिल अर्थात सोने पर सुहागा। ऐसा ही एक सुखद पल लिए शहर में सुरीला कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्था संगीत सरिता कराओके ग्रुप मायाराम सुरजन रजबंधा मैदान में यह कार्यक्रम हुआ। संगीत के सुधी श्रोताओं से भरे सभागार में अप्रतीम संगीत रचनाओं के सर्जक गीतों को स्वरांजलि स्वरुप प्रस्तुत किया गया ।
09 Oct 2022 01:19AM,by: Imran Khan
दो साल बाद कोलकाता के रेड रोड पर शनिवार को दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित किया गया. इस कार्निवाल में कम से कम 90 पूजा समितियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विदेशी दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों और यूनेस्को के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. लोक कलाकारों ने इस कार्निवाल में एक -से-बढ़कर-एक प्रस्तुति दी, जिस पर लगातार तालियां बजती रहीं. लोक कलाकारों को नाचता देख सीएम ममता बनर्जी भी खुद को रोक नहीं सकीं और लोक कलाकारों के साथ जमकर डांस किया. दुर्गा पूजा के दौरान कुछ ऐसे थिरकीं सीएम ममता बनर्जी
09 Oct 2022 01:19AM,by: Imran Khan
जब कभी ग्लोबल इकोनामी में मंदी आती है, उभरते बाजारों पर उसका सबसे अधिक असर देखा जाता है. डीएसपी इन्वेस्टमेंट मैनेजर के प्रोडक्ट हेड साहिल कपूर ने कहा है कि भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों पर ग्लोबल आर्थिक मंदी का सबसे अधिक असर देखा जाता है. यहां बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है. जब ग्लोबल लेवल पर मौद्रिक नीतियां कड़ी की जाती हैं, उसका भी विकासशील देशों के बाजार पर काफी असर पड़ता है.
09 Oct 2022 01:19AM,by: Imran Khan
शिक्षा, खेल या किसी अन्य क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है. इस बार भी बाल पुरस्कारों के आवेदन मांगे गए थे और सितंबर में आवेदन की अंतिम तिथि थी. लेकिन, सरकार ने बड़ी राहत देते हुए आवेदन की लास्ट डेट को एक महीने बढ़ा दिया है.
09 Oct 2022 01:18AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






