10 Feb 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पेंड्रा में आयोजित अरपा महोत्सव के समापन समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की प्रथम वर्षगांठ पर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
10 Feb 2021 10:57AM,by: Imran Khan
रायपुर :मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंगलवार 09 फरवरी की देर शाम मंत्रालय महानदी भवन में सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) निवेश प्रोत्साहन हेतु गठित सशक्त समिति की दसवीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न संस्थानों की व्यवसायिक गतिविधियों की समीक्षा की गयी। साथ ही छत्तीसगढ़ में कार्य करने के इच्छुक सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों के विभिन्न व्यवसायिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
10 Feb 2021 10:09AM,by: Thaneshwar sahu
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को ट्विटर पर खुद को एक 'गर्वित आंदोलन जीवी' बताने के लिए ट्विटर पर कदम रखा और महात्मा गांधी को "सर्वोत्कृष्ट आंदोलन जीवी" बताया। यह पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को कहा गया कि भारत में एक नया समुदाय उभरा है, जिसे अंदोलन जीवन के रूप में जाना जाता है, जिसे हर विरोध में देखा जा सकता है और राष्ट्र के लिए परजीवी हैं। मुझे गर्व है की मैं एक 'अंदोलन जीवी' हूँ: चिदंबरम
10 Feb 2021 09:29AM,by: Ashna Ali
उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही में लापता हुए 197 लोगों में से अब तक 32 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। भारत सरकार के सूचना विभाग के अनुसार जिन 32 लोगों के शव बरामद किए गए हैं उनमें से 24 की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। उत्तराखंड पुलिस ने शवों की पहचान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर कहा है कि अगर कोई शवों की पहचान करना चाहता है तो वो पुलिस से सीधे संपर्क कर व्हाट्सऐप पर भेजी गई तस्वीरों के ज़रिए ऐसा कर सकता है।
10 Feb 2021 09:04AM,by: Imran Khan
रायपुर :राजस्व एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर शासकीय मल्टीपरपज स्कूल मैदान पेंड्रा में अरपा महोत्सव का शुभारंभ किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही नवगठित जिला है और इस जिले से अरपा नदी का उद्गम है। उन्होंने कहा कि जिला गठन के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि नए जिले के गठन के बाद पहली बार जिले में अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व मंत्री जयसिंह ने अरपा महोत्सव का किया शुभारंभ
10 Feb 2021 09:04AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







