10 Aug 2022

Generic placeholder image

राजधानी में हुए एक्सिस बैंक में 16.40 करोड़ से अधिक के घोटाले के मामले में कार्रवाई के बाद भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घोटाले का मास्टरमाइंड अब तक है फरार है वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस अन्य राज्यों से भी लौट चुकी है पर अब तक उसके हाथ कुछ भी नहीं लग पाया है। बता दें कि घोटाले में शामिल महिला आरोपी दीपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपा के खिलाफ आरोप है कि उसके खाते में ढाई करोड़ की राशि जमा की गई थी। मामले में अब तक बैंक मैनेजर समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है पर अब ये देखा जा रहा है कि पुलिस ने जांच भी ढीली कर दी है। मामला मुजगहन थाना इलाके का है। एक्सिस बैंक घोटाले मामले में पुलिस अभी भी बरत रही कोताही

10 Aug 2022 08:03AM,
by: Imran Khan