10 Aug 2022
बॉन्ड के ब्याज में उछाल से पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान बैंकों के मुनाफे में कमी दर्ज की गई है। पिछले दिन देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का परिचालन मुनाफा 18,975 करोड़ से 33 फीसदी गिरकर 12,753 करोड़ रुपये रह गया। इसमें इसके पोर्टफोलियो को 6,549 करोड़ रुपये की चपत लगी। इसी तरह का असर दूसरे सरकारी बैंकों पर भी पड़ा है। 28 बैंकों की गैर ब्याज आय में जून तिमाही में 28% की गिरावट आई है।
10 Aug 2022 01:33AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सूचनाएं, विचार और अभिमत जुटाना है। इन्हीं के बल पर आम नागरिक सही निर्णय ले पाते हैं, बेहतर विकल्प चुन पाते हैं। आज फेक न्यूज और झूठी सूचनाओं के दौर में हमें ऐसे पत्रकारों की पहले से ज्यादा जरूरत है, जो छिपाई जा रही चीजों पर लिखें, समाज में मौजूद खामियां सामने लाएं।
10 Aug 2022 01:33AM,by: Imran Khan
एक साल में खाने-पीने की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद कीमतों पर काबू नहीं हो रहा है। यहां तक कि नमक का भी भाव बढ़ गया है। उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि एक साल पहले चावल का भाव 34.86 रुपये किलो था जो अब 37.38 रुपये हो गया है। गेहूं 25 रुपये से 30.61 रुपये जबकि आटा 29.47 से 35 रुपये किलो हो गया है।
10 Aug 2022 01:33AM,by: Imran Khan
परिसीमन आयोग ने विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से दिल्ली में वार्डों की संख्या तय कर दी है। सूत्रों के अनुसार 68 में से 40 में तीन-तीन और 17 में चार-चार वार्ड बनेंगे। वहीं, छह विधानसभा क्षेत्रों में 5-5, तीन में 6-6 व दो में 7-7 वार्ड बनेंगे। 22 वार्ड कम होने से 28 विधानसभा क्षेत्रों में वार्ड की मौजूदा संख्या पर असर पड़ रहा है।
10 Aug 2022 01:33AM,by: Imran Khan
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,495 नए मामले सामने आए और 1,466 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 8,506 है। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट में थोड़ी गिरावट देखी गई है लेकिन तब भी 15 फीसदी से ज्यादा है। त्योहार आते ही डराने लगा कोरोना
10 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
वैश्विक स्तर पर मंदी पर छिड़ी बहस के बीच इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने एक अहम बयान दिया है। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी फर्म के सीईओ ने कहा कि कंपनी अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में लगातार मजबूती देख रही है। हालांकि, कंपनी ग्लोबली आर्थिक परिवेश पर भी नजर रखे हुए है क्योंकि ये चीजें ऐसी हैं, जिनपर लगातार ध्यान देने की जरूरत है।
10 Aug 2022 01:15AM,by: Imran Khan
देश में आने या देश से बाहर जाने वाले यात्रियों को लेकर केंद्र सरकार ने एक अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से उड़ानों के प्रस्थान से 24 घंटे पहले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के कॉन्टैक्ट, पीएनआर डिटेल और पेमेंट से जुड़ी जानकारी सीमा-शुल्क अधिकारियों के साथ साझा करने को कहा है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा-शुल्क बोर्ड ने ‘यात्री नाम रिकॉर्ड सूचना विनियम, 2022’ को नोटिफाई करते हुए एयरलाइन कंपनियों को अनिवार्य रूप से इसका अनुपालन करने को कहा है।
10 Aug 2022 01:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








