11 Oct 2022
फ़िल्म निर्माता साजिद ख़ान को रियलिटी शो बिग बॉस से हटाने के लिए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है. बिग बॉस के 16वें सीजन का पहला एपिसोड 1 अक्टूबर को ऑनएयर हुआ था. इस शो को अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे हैं.
11 Oct 2022 01:23AM,by: Imran Khan
शिवसेना में विद्रोह के चलते उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा और अब पार्टी के नाम और निशान के लिए कानूनी लड़ाई जारी है। उपचुनाव के लिए शिवसेना का नाम और निशान दोनों ही चुनाव आयोग ने फ्रीज कर दिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे का गुट छोटी नहीं बल्कि लंबी लड़ाई की तैयारी कर रहा है।
11 Oct 2022 01:23AM,by: Imran Khan
चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को अंधेरी पूर्व सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मशाल का निशान दिया है। आयोग ने कहा कि कोई भी धार्मिक निशान चुनाव के लिए नहीं दिया जा सकता है। बता दें कि उद्धव गुट ने मशाल, त्रिशूल और उगता हुआ सूरज का विकल्प चुनाव आयोग के सामने रखा था। वहीं शिंदे गुट ने गदा, उगता हुआ सूरज और त्रिशूल का विकल्प दिया था जिन्हें खारिज कर दिया गया है।
11 Oct 2022 01:23AM,by: Imran Khan
कांग्रेस पार्टी पर अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' में बच्चों का राजनीतिक टूल के तौर इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इन आरोपों को लेकर पार्टी ने सोमवार को चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखा। कांग्रेस ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से कहा कि उसकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत बचकाना हरकत है क्योंकि इस यात्रा में बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया गया और किसी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं हुआ। पार्टी महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के एक शिष्टमंडल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर उसके नोटिस का जवाब सौंपा।
11 Oct 2022 01:22AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तराखंड और दिल्ली सरकार से पूछा है कि पिछले साल दोनों राज्यों में आयोजित हुई 'धर्म संसद' में भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश सुनाया। बेंच ने उत्तराखंड और दिल्ली सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
11 Oct 2022 01:22AM,by: Imran Khan
शिंदे और ठाकरे गुट के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर फैसला आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में शिंदे ने लिखा है कि आदरणीय हिंदू हृदयसम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के मजबूत हिंदुत्व विचारों की आखिरकार जीत हुई है। हम बालासाहेब के विचारों के वारिस हैं। गौरतलब है कि शिंदे गुट को चुनाव आयोग ने अभी चुनाव चिह्न नहीं आवंटित किया है। इसके बावजूद उन्होंने जिस तरह से खुद को विजेता बताया है, माना जा रहा है कि उन्होंने इशारों में उद्धव गुट पर हमला बोला है।
11 Oct 2022 01:22AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









