11 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल से हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा देने के इच्छुक 5 जनवरी 2021 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा-2021 के लिए परीक्षार्थियों के लगातार बढ़ते रूझान को देखते हुए अध्ययन केंद्रों में बिना विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी निर्धारित की गई है। राज्य ओपन स्कूल द्वारा मुख्य परीक्षा-2021 के लिए विवरणिका और परीक्षा आवेदन फॉर्म सभी अध्ययन केंद्रों को वितरित किए जा चुके हैं। प्रदेश भर में स्थित अध्ययन केंद्रों को इसके लिए अब तक करीब दस हजार आवेदन फॉर्म वितरित किए गए हैं।

11 Dec 2020 01:34PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान जहां जिले के विकास के लिए करोड़ांे रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। वहीं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं कर जिलेवासियों का दिल जीत लिया। बघेल ने कृषि महाविद्यालय चेरवापारा परिसर में आयोजित विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय चेरवापारा बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कोरिया जिले के नागपुर में शासकीय महाविद्यालय और चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय की मंजूरी की घोषणा की। नागपुर में महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो और चिरमिरी में महाविद्यालय प्रारंभ करने का आग्रह मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने किया था। 

11 Dec 2020 01:25PM,
by: Thaneshwar sahu