11 Dec 2020
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई राजनीतिक जंग अब जुबानी दंगल में बदलती दिख रही है। बीते दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद बीजेपी आक्रामक है और टीएमसी पर हमला बोल रही है। विवाद के बीच बंगाल बीजेपी के नेता सायंतन बसु ने टीएमसी पर निशाना साधने के लिए फिल्म शोले के डायलॉग का सहारा लिया और कहा कि अगर एक मारोगे, तो हम चार मारेंगे।
11 Dec 2020 07:32AM,by: Imran Khan
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई तो वो केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के समर्थन में जनांदोलन शुरू करेंगे। 83 साल के बुजुर्ग अन्ना हजारे ने कहा, "लोकपाल आंदोलन ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हिला दिया था। मैं किसानों के विरोध प्रदर्शनों को उसी तर्ज पर देखता हूँँ। भारत बंद के दिन, मैंने अपने गाँव रालेगन-सिद्धि में एक संगठन का आयोजन किया था। मैंने किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास भी किया था।"
11 Dec 2020 07:04AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को पुलिस ने नक्सली संगठन के डिप्टी कमांडर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली पर 10 हजार रुपए का इनाम है। पुलिस और सुरक्षाबलों को उसकी लंबे समय से तलाश थी। बताया जा रहा है कि आरोपी नक्सली पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग और मुठभेड़ में भी शामिल रहा है।
11 Dec 2020 06:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






