12 Mar 2021
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 मार्च को सिरपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी 2021 में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्धारा रवाना होकर 2.35 बजे सिरपुर पहुंचेंगे और वहां अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी 2021 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम के बाद सिरपुर से अपरान्ह 3.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगे।
12 Mar 2021 03:11PM,by: Thaneshwar sahu
अमेरिका के अलबामा ने एक विधेयक को मंजूरी दे दी है जो सार्वजनिक स्कूलों को एक दशक पुराने प्रतिबंध के बाद वैकल्पिक योग पाठ्यक्रम प्रदान करने की अनुमति देगा। अलबामा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने उस बिल के लिए 73-25 वोट दिए जो कहता है कि स्कूल में योग केवल पोज़ और स्ट्रेच तक सीमित होगा और ग्रीटिंग "नमस्ते" को पढ़ाने और सिखाने का प्रयोग वर्जित होगा। अलबामा शिक्षा बोर्ड ने 1993 में योग पर प्रतिबंध लगा दिया था।
12 Mar 2021 03:11PM, by: Ashna Ali
रायपुर: प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 90 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर एवं 78 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्करों ने प्रथम डोज लगवाई है। वहीं 51 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर ने द्धितीय डोज ले ली है। द्वितीय चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष के जो कुछ गंभीर चिह्नकित बीमारियों से पीड़ित हैं, एक लाख 79 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
12 Mar 2021 03:11PM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के 06 सरपंच तथा 19 पंचों के उप निर्वाचन 2021 हेतु छ.ग. राज्य निर्वाचन आयेग से प्राप्त संलग्न समय अनुसूची के अनुसार राजस्व अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर विकासखण्ड नवागढ़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घठोली, भोपसरा एवं अमलडीहा के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दुर्गेश वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ रेणुका रात्रे को नियुक्त किया है। विकासखण्ड बेरला-ग्राम पंचायत कण्डरका, गोंड़गिरी, सरदा, कुसमी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संदीप ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी बेरला एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार बेरला हीरा गवर्ना को नियुक्त किया है। विकासखण्ड बेमेतरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोदवा, भनसुली, मरतरा, बहेरा (का), लोलेसरा, मऊ, गांगपुर (छि), भंवरदा, बगौद, भुरकी, कुरदा, छिरहा एवं अर्जुनी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दुर्गेश कुमार वर्मा एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी तहसीलदार आशुतोष गुप्ता को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड साजा के ग्राम पंचायत कांचरी बनरांका टेढ़ी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती रश्मि ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी साजा एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तारसिंह खरे तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। उपरोक्त सभी चार विकासखण्डों के लिए अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर बेमेतरा संजय कुमार दीवान होंगे। जारी आदेश मे कहा गया है कि उपरोक्त अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश एवं कार्यक्रम अनुसार कार्यवाही करते हुए वांछित जानकारी स्थानीय निर्वाचन शाख बेमेतरा को उपलब्ध करायंेगे।
12 Mar 2021 03:11PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी का आज शुभारम्भ मुख्य अतिथि भदंत नागार्जुन रई ससाई ने किया। महासमुंद जिले के सिरपुर में आयोजित इस तीन दिवसीय समारोह में बौद्धधर्म से जुड़े देश के जाने माने विद्वान प्रो.रतन लाल, चौथीराम यादव और दिलीप मंडल। सिरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आगाज
12 Mar 2021 01:35PM,by: Imran Khan
एचडीएफसी बैंक ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 1 लाख से अधिक कर्मचारियों और उनके तत्काल सदस्यों के लिए COVID-19 टीकाकरण लागत की प्रतिपूर्ति करेगा। सुनील मित्तल के नेतृत्व वाली भारती एयरटेल ने भी घोषणा की कि वह अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी कर रही है। आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सेंचर जैसी कई कंपनियों ने पहले भी इसी तरह के उपायों की घोषणा की थी।
12 Mar 2021 01:35PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




