12 Mar 2021

Generic placeholder image

भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में चुनावी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा होगी। दरअसल, इस माह के अंत से पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो रही है जिसके नतीजे 2 मई को आएंगे। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रहे हैं। इस बीच भाजपा के उम्मीदवारों के नाम पर विचार के लिए एक बार फिर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक का आयोजन कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

12 Mar 2021 01:35PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में कोविड-19 टीकाकरण के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के लिए चिन्हित लाभार्थी समूहों तक पहुंच बनाने और उनका टीकाकरण किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा है कि टीकाकरण के पहला डोज ले चुके लोगों को दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लेना है तभी टीकाकारण का फायदा हो सकेगा। टीकाकारण के बाद भी सुरक्षा उपायों का पालन करना जरूरी है। इसके लिए लक्षित समूह स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंट लाईन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग और 45 वर्ष से 59 वर्ष आयु के गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को कोविड-19 के टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाना है। इसके लिए लक्षित समूहों तक मोबाईल एसएमएस व्हाटअप मेसेज, ई-पाम्पलेट के माध्यम से टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।

12 Mar 2021 01:27PM,
by: Thaneshwar sahu