12 Jul 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में हैवी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। यह अलर्ट बस्तर संभाग के बीजापुर और नारायणपुर जिलों के लिए है। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से भारी बरसात से जूझ रहे बीजापुर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बस्तर संभाग के ही सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, बस्तर और रायपुर संभाग के महासमुंद में भी भारी से अति भारी बरसात का आरेंज अलर्ट है।।।।। मौसम विभाग की ओर से सोमवार शाम नई चेतावनी जारी की गई। इसके मुताबिक अगले 24 घंटों में बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अति भारी से चरम भारी (Extreme Heavy) बरसात की संभावना है। इन स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है। इस रेड अलर्ट के जरिए मौसम विभाग ने राहत आयुक्त को अति सतर्कता बरतने और आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की है। वहीं सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, बस्तर और महासमुंद जिलों में आरेंज अलर्ट के जरिए एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की संभावना जताई गई है। रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और व्रजपात की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में हैवी बारिश का रेड अलर्ट जारी

12 Jul 2022 04:25AM,
by: Imran Khan